GMCH STORIES

देश में वोट चोरी के खिलाफ गहरा आक्रोश, भाजपा SIR के नाम पर वोट काटने का काम कर रही है - रघुवीर सिंह मीणा

( Read 1049 Times)

06 Dec 25
Share |
Print This Page
देश में वोट चोरी के खिलाफ गहरा आक्रोश, भाजपा SIR के नाम पर वोट काटने का काम कर रही है - रघुवीर सिंह मीणा

उदयपुर। कांग्रेस की दिल्ली में प्रस्तावित महारैली की तैयारियों को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित महारैली की तैयारियों को लेकर सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की बैठक में महारैली में भाग लेने पर विस्तृत चर्चा करी गई।

बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी के न्याय, संविधान और मताधिकार बचाने के संकल्प को म़जबूत करने के लिए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस का कार्यकर्ता दिल्ली में एकजुट होगा। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने देश में हो रही वोट चोरी का पर्दाफाश किया है, लेकिन भाजपा और चुनाव आयोग दोनों के पास कोई जवाब नहीं है। ये लोग सिर्फ एजेंसियों पर कब्ज़ा जमाने में लगे हैं, ताकि लोकतंत्र की आवाज दबाई जा सके। इसी धोखाधड़ी के खिलाफ जनता का गुस्सा जो सड़क पर उतरेगा, और इसी लिए कांग्रेस पार्टी दिल्ली में 14 दिसंबर को वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली करने जा रही है, जहां जनता की आवाज़ खुलकर उठेगी। देश में वोट चोरी के खिलाफ गहरा आक्रोश है। भाजपा SIR के नाम पर वोट काटने का काम कर रही है। कांग्रेस इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक के बाद उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के अंतर्गत आने वाली छह विधानसभा क्षेत्रों में SIR प्रक्रिया को लेकर बीएलए द्वारा किए गए प्रयासों की भी विधायक एवं विधायक प्रत्याशियों से समीक्षा करी। बैठक में प्रस्तावित महारैली को लेकर प्रत्येक विधानसभा से एक बस द्वारा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा गया। साथ ही जो वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी स्वयं के साधन से दिल्ली जा रहे है उन्हें देहात कांग्रेस को उनकी जानकारी देने की बात कही जिससे कि कल तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उदयपुर देहात जिला कांग्रेस से प्रस्तावित महारैली में जाने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा गाड़ियों की जानकारी दी जा सके।

बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, पीसीसी महासचिव राज सिंह झाला, पीसीसी सदस्य बंशीलाल मीणा, डॉ कौशल नागदा, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, डॉ महेश त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीणा, रूपलाल मीणा, महेंद्र सिंह राणावत, कमल डांगी, राजेंद्र जैन, सुनील कुमार भजात, प्रधान पुष्पा मीणा, कमला परमार, राधा देवी परमार, दिनेश औदिच्य, ओबीसी अध्यक्ष कमलेश पटेल, कांतिलाल पटेल, मोहम्मद खान, लोकेश मीणा सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like