GMCH STORIES

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक

( Read 287 Times)

25 Feb 26
Share |
Print This Page

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक

उदयपुर। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई।

प्रारंभ में अधीक्षण अभियंता पीएचईडी रविन्द्र चौधरी ने एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए जल जीवन मिशन के तहत वर्तमान में स्वीकृत/प्रगतिरत योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एडीएम श्री राठौड़ ने स्वीकृत कार्यां को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं ग्रामों में टेप नल कनेक्शन उपलब्ध कराने पर चर्चा की। श्री राठौड़ ने हर घर जल प्रमाणीकरण शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों द्वारा मापदण्ड अनुसार नल जल मित्रों के चयन पर चर्चा पर चर्चा करते हुए श्री चौधरी ने अवगत कराया कि नल जल मित्रों की चयन सूची जिला परिषद के माध्यम से प्राप्त हो गई है। हर घर जल के तहत जल सेवा आंकलन के लिए जिले को 13 ग्राम पंचायत का लक्ष्य मिला था, इनमें से 7 पंचायतें शहरी क्षेत्र में आ गई हैं तथा शेष में आंकलन पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार जल योजना के हस्तांतरण के तहत मावली ब्लॉक की मांगथला पंचायत के दो गांवों में जल अर्पण कार्यक्रम किए गए।

बैठक में एडीएम ने आगामी ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर कंटीजेंसी प्लान के बारे में जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता ने अवगत कराया कि जिले से कंटीजेंसी प्लान तैयार कर अनुमोदन के लिए प्रेषित किया जा चुका है। बैठक में अधिशासी अभियंता ललित नागौरी, रितेश मीणा, नवीन राज शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like