GMCH STORIES

सांसद डॉ रावत की मांग पर उदयपुर-जयपुर के मध्य चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब नियमित चलेगी

( Read 219 Times)

15 Mar 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। उदयपुर-जयपुर के मध्य चलने वाली स्पेशल ट्रेन को सांसद डॉ मन्नालाल रावत के आग्रह पर नियमित कर दिया गया है।
सांसद डॉ रावत को रेल मंत्री अश्विन वैष्णव द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार जयपुर उदयपुर सिटी के मध्य चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 09721/22 जो जयपुर से प्रातः 6.15 रवाना होकर उदयपुर दोपहर 01.25 पर पहुंचती थी एवं पुनः उदयपुर से दोपहर 03.05 रवाना होकर रात्रि में 10.15 जयपुर पहुंचती थी, को नियमित कर दिया गया है।
अब इस ट्रेन का गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के रूप में नियमित संचालन होगा। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने इसके लिए रेल मंत्री अश्विन  वैष्णव का आभार जताया है। 
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like