GMCH STORIES

पलटन मस्जिद ईदगाह में ईद-उल-फित्र की नमाज़ सुबह 9 बजे अदा की जाएगी

( Read 840 Times)

19 Mar 26
Share |
Print This Page

पलटन मस्जिद ईदगाह में ईद-उल-फित्र की नमाज़ सुबह 9 बजे अदा की जाएगी

उदयपुर । आने वाली ईद-उल-फित्र के मद्देनज़र पलटन मस्जिद इंतज़ामिया कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें ईद की नमाज़ और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कमेटी के सचिव रियाज़ हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चाँद दिखने के बाद शरीयत के अनुसार पूरे उत्साह और खुशी के साथ ईद-उल-फित्र की नमाज़ चेतक स्थित पलटन मस्जिद ईदगाह में सुबह 9 बजे अदा की जाएगी। नमाज़ को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार विशेष रूप से नमाज़ के दौरान तकबीर पढ़ने वाले मुकब्बिर हज़रात की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि ईदगाह के हर कोने तक नमाज़ की आवाज़ स्पष्ट रूप से पहुंच सके और सभी लोग आसानी से नमाज़ अदा कर सकें।

बैठक में मुफ़्ती अकीब रज़वी, हनीफ खान, नासिर खान, मोहम्मद सलीम, जुबेर खान, इज़हार हुसैन, सत्तार मुल्तानी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कमेटी ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे समय से पहले ईदगाह पहुंचकर अनुशासन और भाईचारे के साथ नमाज़ अदा करें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like