उदयपुर। बिज़नेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई) टूरिज्म की ओर से 15 अप्रैल 2026 को उदयपुर स्थित "एस्सेंशिया लग्ज़री रिसॉर्ट एंड स्पा" में वर्कप्लेस विज़िट का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होगा।
बीसीआई टूरिज्म प्रेसिडेंट श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि यह वर्कप्लेस विज़िट ट्रेज़रर एवं होस्ट स्वाति सरूपरिया के वर्कप्लेस पर आयोजित की जा रही है, जो एस.एस. हिल्स, झामर कोटड़ा रोड, आदर्श नगर, उमरड़ा में स्थित है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों को हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कार्यप्रणाली से अवगत कराना और आपसी नेटवर्किंग को बढ़ावा देना है।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन सदस्यों को विभिन्न व्यवसायों को समझने और नए अवसरों को पहचानने का मंच प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि इस विज़िट के माध्यम से सदस्यों को रिसॉर्ट मैनेजमेंट, सेवाओं और संचालन की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी।
ट्रेज़रर एवं होस्ट स्वाति सरूपरिया ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि विज़िट के दौरान रिसॉर्ट की विशेष सुविधाओं और सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ सदस्य सीखने, जुड़ने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त कर सकें।
सेक्रेटरी सुरभि मेनारिया धींग ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम संगठन के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देते हैं।