GMCH STORIES

ग्रामीण विकास को नई दिशा: पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के सेटेलाइट हॉस्पिटल में विभिन्न उपक्रमों का लोकार्पण

( Read 538 Times)

18 Apr 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत संचालित सेटेलाइट हॉस्पिटल में आज विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी उपक्रमों का विधिवत उद्घाटन उदयपुर ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे प्रयास ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महेश पुरी गोस्वामी महामंत्री जगदीश मेनारिया झामेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश शर्मा निवर्तमान वार्ड पार्षद मुकेश शर्मा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची हॉस्पिटल अधीक्षक राहुल जैन सोशल मीडिया मंडल संयोजक आदेश्वर जैन सहित मंडल के सभी निवर्तमान पार्षद शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष हॉस्पिटल स्टाफ एवं मंडल के वरिष्ठ एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में शुरू किए गए नए उपक्रमों का अवलोकन किया तथा क्षेत्रवासियों को मिलने वाली सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। सभी ने इस पहल को जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like