GMCH STORIES

अक्षय तृतीया पर सोजतिया ज्वेलर्स ग्राहकों की पहली पसंद

( Read 823 Times)

19 Apr 26
Share |
Print This Page
अक्षय तृतीया पर सोजतिया ज्वेलर्स ग्राहकों की पहली पसंद

 

उदयपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर में खरीदारी का उत्साह चरम पर रहा। इस शुभ दिन पर सोना-चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसके चलते सुबह से ही सोजतिया ज्वेलर्स में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

बढ़ती कीमतों के बावजूद सोजतिया ज्वेलर्स ने अपनी विशेष वर्कशॉप रिसर्च और अनुभवी कारीगरों की मदद से ऐसे डिजाइन तैयार किए हैं, जो बजट के अनुकूल होने के साथ आकर्षण में भी बेहतरीन हैं। डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि इस वर्ष ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि हर वर्ग के लोग आसानी से अपनी पसंद की ज्वेलरी खरीद सकें।

कम वजन में भव्य लुक देने वाले डिजाइनों ने ग्राहकों का खास ध्यान खींचा। उदाहरण के तौर पर 50 ग्राम का हार अब लगभग 40 ग्राम में तैयार किया जा रहा है, जिससे कीमत में सीधा लाभ मिल रहा है। डॉ. ध्रुव सोजतिया के अनुसार, बढ़ती कीमतों के बीच वजन और डिजाइन में संतुलन बनाना प्राथमिकता है, ताकि ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिल सकें।

इसके साथ ही 916 हॉलमार्क के अलावा 75 हॉलमार्क ज्वेलरी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जो मजबूती, शानदार फिनिशिंग और किफायत का संतुलित विकल्प बनकर उभर रही है। नेहल सोजतिया ने बताया कि पारंपरिक जड़ाऊ पोलकी ज्वेलरी को भी आधुनिक तकनीक से हल्के वजन में तैयार किया गया है, जिससे ग्राहक कम बजट में भी रॉयल लुक पा सकते हैं।

सोजतिया ज्वेलर्स में ग्राहकों को केवल ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता, विश्वास और आधुनिक डिजाइनों का बेहतरीन संगम मिल रहा है। यही कारण है कि अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर यह शोरूम हर वर्ग के ग्राहकों की पहली पसंद बनकर सामने आया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like