GMCH STORIES

मां बगलामुखी की जयंती पर दो दिवसीय अनुष्ठान आज से

( Read 976 Times)

23 Apr 26
Share |
Print This Page

मां बगलामुखी की जयंती पर दो दिवसीय अनुष्ठान आज से


उदयपुर। शहर में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी मां बगलामुखी की जयंती पर विभिन्न अनुष्ठान 23 व 24 अप्रेल को धूमधाम से होंंगे। भूपालपुरा में गटठानी हॉस्पिटल के सामने गली में प्लॉट नंबर 410 स्थित स्थानक परिसर में अनुष्ठान गुरुवार शाम से शुरू होंगें जो शुक्रवार शाम को विशेष आरती के साथ सम्पन्न होंगे। 
मां बगलामुखी सेवक एवं साधक संजय उपाध्याय ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति मां बगलामुखी का प्राकोटत्सव मनाया जाएगा। शहरवासी एवं भक्त जो मां बगलामुखी की पूजा से दूर है या उन्हें जानकारी नहीं है वे यहां अनुष्ठान के दौरान सेवा दे सकते है। इस मौके पर कई विशेष आयोजन होंगे। उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को सायं 5 से 7 बजे तक सुंदरकांड का आयोजन होगा जबकि शुक्रवार को सुबह मां बगलामुखी के लिए आए नए सिहांसन के शुदिृधकरण के साथ ही उसका अभिषेक किया जाएगां। इसके बाद मां बगलामुखी का अभिषेक कर विशेष शृंगार होगा और नए सिंहासन पर उनकी स्था​पना की जाएगी। इसके बाद भगवान शिव का अभिषेक होगा और भोग धराया जाएगा। तत्पश्चात मां बगलामुखी के हल्दी अभिषेक और चण्डीपाठ का आयोजन होगा। शाम को हवन अनुष्ठान किया जाएगा जिसमें भक्त शामिल होंगे। सायं 7 बजे विशेष आरती के साथ दो दिवसीय अनुष्ठान धूमधाम से संपन्न होंगे। अनुष्ठान में शामिल होनें के लिए जोधपुर, जयपुर, अहमदाबाद, सिदृधपुर, मुम्बई से भक्त आ रहे है। स्थानीय भक्त भी अधिकाधिक संख्या में इस अनुष्ठान में शामिल होकर लाभ ले सकते है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like