GMCH STORIES

‘शुद्धि’ पहल से बदली स्कूल की तस्वीर

( Read 1218 Times)

23 Apr 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर मीरा द्वारा चलाए गए ‘अविरल 6-डे वन वीक चैलेंज’ के अंतर्गत हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित विद्यालय में स्वच्छता एवं हाइजीन प्रोजेक्ट ‘शुद्धि’ का सफल समापन किया गया। महज 6 दिनों में विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं का कायाकल्प कर बालिकाओं के लिए शौचालय ब्लॉक और स्वच्छ पेयजल व्यवस्था को आधुनिक रूप दिया गया।

क्लब की अध्यक्ष डॉ. रेखा सोनी और जल एवं स्वच्छता निदेशक आस्था मुर्डिया के नेतृत्व में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। पहले जहां विद्यालय में सुविधाएं जर्जर और अनुपयोगी थीं, वहीं अब 685 छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण उपलब्ध हो रहा है। नवीनीकरण के बाद सुसज्जित परिसर विद्यालय प्रशासन को सौंप दिया गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, बेहतर स्वच्छता सुविधाओं से छात्राओं की उपस्थिति और सहभागिता में वृद्धि होगी। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

जिला गवर्नर नॉमिनी दीपक सुखाड़िया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलना चाहिए। क्लब अध्यक्ष डॉ. रेखा सोनी ने सफलता का श्रेय टीम के समर्पण और सामूहिक प्रयास को दिया।

जल एवं स्वच्छता निदेशक आस्था मुर्डिया ने ‘स्वस्था’ वेलनेस कम्युनिटी के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। वहीं हर्षा कुमावत ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए उपलब्ध सुविधाओं के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

‘हैप्पी स्कूल, हैप्पी गर्ल्स, हैप्पी टॉयलेट’ के संकल्प को साकार करती यह पहल न केवल बुनियादी ढांचे के विकास का उदाहरण है, बल्कि बालिकाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति रोटरी क्लब की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like