GMCH STORIES

वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की मासिक मीटिंग का सफल आयोजन

( Read 820 Times)

23 Apr 26
Share |
Print This Page

वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की मासिक मीटिंग का सफल आयोजन

विज्ञान समिति प्रांगण में वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की मासिक मीटिंग का आयोजन संयोजिका डॉ. पुष्पा कोठारी तथा अध्यक्ष कंचन सोनी के सान्निध्य में किया गया। अप्रैल मासिक कार्यक्रम में ग्रुप की लगभग 90 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नई सदस्यों का स्वागत रहा, जिन्होंने पहली बार भाग लिया। उनका सम्मान संयोजिका डॉ. पुष्पा कोठारी और अध्यक्ष कंचन सोनी द्वारा किया गया। 
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर श्रीमती कंचन सोनी की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ और सदस्यों को सम्मानित किया गया जिनका विधिवत शपथ ग्रहण शीघ्र आयोजित होगा।
इसके बाद ज्ञानवर्धक सत्र में ग्रुप की सदस्यों द्वारा प्रेरणादायक कहानियों की प्रस्तुति हुई। लगभग 10 बहनों ने अपनी कहानियाँ सुनाईं, जो अत्यंत ज्ञानवर्धक और समाजोपयोगी संदेश देने वाली थीं। सभी प्रस्तुतकर्ताओं को डॉ. पुष्पा कोठारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
तत्पश्चात् अध्यक्ष कंचन सोनी द्वारा 'भारत में प्रथम महिला' विषय पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी बहनों ने पूर्व तैयारियों के साथ उत्साहजनक भागीदारी की।
कार्यक्रम का समापन महिलाओं का प्रिय 'हाउची' से हुआ, जिसका संचालन मंजू  सरुपरिया तथा चंद्रकांत मेहता ने किया। अंत में कंचन सोनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया, राष्ट्रगान गाया गया तथा कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा लजीज अल्पाहार वितरित किया गया, जिसका सभी ने आनंद उठाया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like