GMCH STORIES

महिला आरक्षण के विरोध पर कांग्रेस के खिलाफ जनआक्रोश 25 अप्रैल को बड़ा प्रदर्शन

( Read 831 Times)

23 Apr 26
Share |
Print This Page
महिला आरक्षण के विरोध पर कांग्रेस के खिलाफ जनआक्रोश 25 अप्रैल को बड़ा प्रदर्शन

उदयपुर | भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में शहर विधानसभा के चारों मंडलों एवं महिला मोर्चा की प्रमुख पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आज पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर आयोजित की गई
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि सर्व समाज की महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए लोकसभा में प्रस्तुत परिसीमन महिला आरक्षण एवं लोकतांत्रिक संतुलन से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विधेयक संविधान का 131वां संशोधन विपक्षी दलों द्वारा मिलकर पारित नहीं होने दिए गए उन्होंने कहा कि इन विधेयकों के माध्यम से आगामी लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का प्रावधान था जो देश की नारी शक्ति का अधिकार है
जिलाध्यक्ष राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी तृणमूल कांग्रेस डीएमके सहित अन्य विपक्षी दलों ने मिलकर महिलाओं को उनके इस अधिकार से वंचित किया है जो देश की समस्त नारी शक्ति का अपमान है उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेंगी और आने वाले चुनावों में इन सभी विपक्षी पार्टियों कांग्रेस समाजवादी पार्टी तृणमूल कांग्रेस डीएमके तथा अन्य छोटे क्षेत्रीय दल को इसका करारा जवाब देंगी
कांग्रेस के इसी कृत्य को लेकर सर्व समाज की महिलाओं की ओर से दिनांक 25 अप्रैल 2026 प्रातः 9.00 बजे टाउन हॉल नगर निगम प्रांगण उदयपुर में विरोध प्रदर्शन पैदल मार्च एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा इस जिला स्तरीय कार्यक्रम को प्रभावी और अधिक सशक्त बनाने के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष हंसा माली को संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष किरण तातेड को सह संयोजक नियुक्त किया गया है
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर ने कहा कि वर्ष 1976 में हुए परिसीमन के दौरान लोकसभा सीटों की संख्या 525 से बढ़ाकर 543 की गई थी उस समय देश की जनसंख्या लगभग 54.8 करोड़ थी जबकि वर्तमान में यह जनसंख्या 140 करोड़ से अधिक हो चुकी है जिसमें महिलाओं की भागीदारी लगभग आधी है सामर ने कहा कि जब महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं तो राजनीति में उन्हें उनका उचित प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है इससे कांग्रेस इन्हें वंचित क्यों करना चाहती है एक तरफ प्रियंका गांधी वाड्रा कहती है कि मैं बेटी हूँ लड़ सकती हूँ तो फिर देश की इन माताओं बहुओं और बेटियों को उनका अधिकार देने के विरोध में क्यों खड़ी हो रही हैं देश का यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ने आजादी से लेकर आज तक जाति वर्ग को वोट बैंक समझकर तथा धर्म विशेष को प्राथमिकता देकर या उनका पक्ष लेकर देश में लंबे समय तक राज किया है लेकिन अब देश की जनता और नारी शक्ति समझ चुकी है कि इनकी वास्तविकता क्या है
प्रमोद सामर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने मातृशक्ति को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से आगामी चुनावों में महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलाने हेतु यह ऐतिहासिक पहल की है उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में भी कांग्रेस के कारण ही देश में परिसीमन की प्रक्रिया बाधित रही है तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा सीटों को स्थिर फ्रीज करने के निर्णय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समय समय पर अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते परिसीमन का विरोध किया है
बैठक में जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे सर्व समाज की ओर से आयोजित महिला विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यापक जनसंपर्क करें तथा सभी महिला जनप्रतिनिधि वर्तमान व पूर्व अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि कांग्रेस की कथित जनविरोधी मानसिकता को आमजन के सामने लाया जा सके
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर बैठक में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर जिला महामंत्री देवीलाल सालवी डॉ पंकज बोराणा जिला उपाध्यक्ष हंसा माली किरण तातेड जगदीश शर्मा दिग्विजय श्रीमाली जिला प्रकोष्ठ संयोजक एवं पूर्व पार्षद मनोहर चौधरी जिला मंत्री सिद्धार्थ शर्मा तुषार मेहता प्रकाश अग्रवाल जिला प्रवक्ता गोविंद दीक्षित मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव रणजीत दिगपाल महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी सुनीता मांडावत पूर्व प्रधान प्रतिभा नागदा महिला मोर्चा प्रदेश आईटी प्रभारी सोनिका जैन पूर्व जिला मंत्री सुभाषिनी शर्मा पार्षद माधुरी राठौड़ मीनू कुंवर चौहान मंडल महामंत्री राजमल चित्तौड़ा राकेश जैन सहित अन्य प्रमुख महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे
बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ पंकज बोराणा ने किया तथा धन्यवाद एवं आभार जिला महामंत्री देवीलाल सालवी द्वारा व्यक्त किया गया अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like