उदयपुर | श्री चित्रगुप्त सभा (माथुर समाज ) उदयपुर द्वारा आराध्य देव चित्रगुप्त महाराज का प्रकटोत्सव दिवस हर्षोउल्लास से सभा भवन पर उत्सव स्वरुप मनाया गया ।
उत्सव स्वरुप श्री चित्रगुप्त की मूर्ति का सदस्यों द्वारा मन्त्रोंचारण के साथ दुगधा भिषेक एवं नयी पोशाक धारण करवा मंदिर को फूलो से सजाया गया |
समाज के अध्यक्ष भुवनेश्वर माथुर ने सभी आगंतुक सदस्यों का स्वागत किया और कहा की यह उत्सव विगत 04 वर्षो से लगातार मनाया जा रहा है | समाज में एकता, सामंजस्य, सहयोग एवं एक दूसरे का आदर सत्कार एवं संस्कार ही समाज को संगठित एवं आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका रखते है ।
उत्सव दौरान मंदिर प्रांगण में पंचकुण्डीय हवन -यज्ञ का आयोजन हुआ |
पंचकुण्डीय यज्ञ में समाज के भानु -उमा ,भवानी प्रकाश - शशि, दिनेश -ममता, महेन्द्र- नीलिमा, नवीन -जया, यशवंत -सुधा, तिलकेश -सुधा , पियूष - रश्मि, सुरेश - उषा , करनेश -रेखा, चंद्रमोहन - संगीता, रघुनाथ दत्त -रीना,अनुवाक, खुशी, विकास, शीला, ओमप्रकाश - लता,अरुण -योगिता, रविन्द्र -सुनीता, शक्तिनारायण, नरेन्द्र -रेखा,संजय -सुधा,अरविन्द आदि सदस्यों ने यज्ञ में आहुति देकर धार्मिक आस्था का लाभ लिया ।यज्ञ को विधि पूर्वक संपन्न करने में नरेन्द्र प्रसाद माथुर एवं समिति का विशेष सहयोग रहा |
हवन -यज्ञ पश्चात अमिता माथुर , कमला माथुर , सुनीता माथुर , सुधा माथुर , दुलारी माथुर , साधना माथुर , मूमल माथुर , विभा माथुर ,राजेश माथुर , गणेशबाला माथुर , अनुराधा माथुर , डॉ निधि माथुर , एवं पूजा माथुर द्वारा भजन कीर्तन भी किये गए | इस अवसर पर अनुवाक माथुर का जन्मदिन भी संस्कारपूर्वक मनाया गया।
उपस्थित समाज के वरिष्ठ कार्यकारिणी एवं मनोनीत सदस्य गंभीर शरण माथुर , शक्ति नारायण माथुर , ओमप्रकाश माथुर , शक्ति प्रकाश माथुर , केदारनाथ माथुर , आनंद माथुर , डॉ ओम दत्त माथुर,प्रेमबिहारी माथुर एवं प्रदीप माथुर आदि ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
जगदीश नारायण,सुनील,अरविन्द, गोविन्द माथुर , रविन्द्र प्रसाद माथुर , सुधीर माथुर , कुलदीप माथुर ,गौरव माथुर आदि सदस्यों द्वारा उत्सव को सफल बनाने में सहयोग किया |
सञ्चालन एवं आभार मुख्य सचिव दिनेश माथुर द्वारा दिया गया |
उपस्थित समाज जन द्वारा भोजन प्रसादी ग्रहण कर धार्मिक लाभ लिया।