GMCH STORIES

शारीरिक शिक्षक नरेश पालीवाल को वॉलीबॉल में पीएचडी की उपाधि

( Read 533 Times)

24 Apr 26
Share |
Print This Page

शारीरिक शिक्षक नरेश पालीवाल को वॉलीबॉल में पीएचडी की उपाधि

उदयपुर। ‘उच्च माध्यमिक स्तर पर वॉलीबॉल खिलाड़ियों एवं गैर खिलाड़ियों केव्यक्त्वि, सामाजिक उपलब्धि एवं शारीरिक स्वास्थ्य का तुलनात्मक अध्ययन’ विषय मेंशोध के लिए जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड-टू-वी विश्वविद्यालय) ने शारीरिक शिक्षक नरेश पालीवाल को पीएचडी की उपाधि प्रदान की।
 
नरेश पालीवाल वॉलीबॉल खेल में ये उपाधि पाने वाले उदयपुर जिले के पहले शारीरिक शिक्षक है। शोधकर्ता नरेश पालीवाल ने उपाधि सहायक आचार्य शारीरिक शिक्षा संकाय जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड-टू-वी विश्वविद्यालय) के शोध निर्देशक डॉ. तिलकेश आमेटा के निर्देशन में पूरी की। इस उपलब्धि पर विद्यापीठ प्रबंधन, शारीरिक शिक्षकों, जिला वॉलीबॉल संघ व वॉलीबॉल प्रेमियों ने बधाई दी ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like