GMCH STORIES

जैन सोशल ग्रुप, उदयपुर 'मेन'  ने रविवारीय जीव दया कार्यक्रम आयोजित किया 

( Read 482 Times)

26 Apr 26
Share |
Print This Page

जैन सोशल ग्रुप, उदयपुर 'मेन'  ने रविवारीय जीव दया कार्यक्रम आयोजित किया 

उदयपुर | जैन सोशल ग्रुप,  'मेन' के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुरूप रविवार प्रातः 8 से 11 बजे तक सदस्यों ने जीव दया कार्य में परिंडों का वितरण, गाय को गुड़ व चारा तथा कबूतर, मछली एवं बतखों को दाना खिलाया गया।

ग्रुप अध्यक्ष के.एस. नलवाया ने बताया कि शहर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मूक पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु फतेहसागर की पाल फिश वैक्यूम के पास शकुंतला पोरवाल एवं शंभू देवी चपलोत के सौजन्य से 200 परिंडों का वितरण किया गया।
सेवा कार्य के इसी क्रम में महाकालेश्वर गौशाला अंबामाता पर नरेंद्र कंठालिया के सौजन्य से गायों को चारा एवं 30 किलो गुड़ खिलाया गया। मंदिर में कबूतरों को दाना खिलाया गया। तत्पश्चात फतेहसागर की पाल पर कबूतरों को, मछलियों को एवं बतखों को दाना खिलाया गया।
उपरोक्त कार्यक्रमों में रीजन के पूर्व चेयरमैन मोहन बोहरा, सचिव आशुतोष सिसोदिया, कोषाध्यक्ष श्याम लाल शिशोदिया, फेडरेशन के उपाध्यक्ष आर.सी. मेहता, निर्वतमान अध्यक्ष शांतिलाल मेहता, पूर्व अध्यक्ष ख्यालीलाल सिसोदिया, अध्यक्ष के.एस. नलवाया, उपाध्यक्ष कमल कोठारी, सचिन गौतम कुमार नागोरी, अशोक नागोरी, नरेंद्र सेठ, रमेश दोषी, रोशन लाल दुग्गड़, पूरणमल जैन, कांतिलाल पूनमिया, शंभू देवी चपलोत, शकुंतला पोरवाल, कमला नलवाया, लक्ष्मी कोठारी, इंदू नागोरी, शशि दोषी, निरुपमा पूनमिया, पुष्पा दुग्गड़ एवं अनेक ग्रुप सदस्य उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like