GMCH STORIES

राजस्थान होटेलियर क्लब की बैठक में बड़े फैसले, ट्रैवल ट्रेड मीट की तैयारी तेज

( Read 298 Times)

28 Apr 26
Share |
Print This Page
 राजस्थान होटेलियर क्लब की बैठक में बड़े फैसले, ट्रैवल ट्रेड मीट की तैयारी तेज

उदयपुर,  राजस्थान होटलियर क्लब सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक आज होटल यू कनेक्ट में अध्यक्ष करण सिंह चंपावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संस्थापक सदस्यों, कोर कमेटी और अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, जहां होटल उद्योग के विकास और आपसी समन्वय को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें संस्थापक सदस्य रजनीकांत शर्मा, सुरेंद्र सिंह राठौड़ और नरेंद्र मेहता उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत अध्यक्ष करण सिंह चंपावत के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों का अभिनंदन किया। इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए राजस्थान होटेलियर क्लब की सदस्यता विधिवत शुरू करने की घोषणा की गई। साथ ही संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक का मुख्य आकर्षण आगामी राजस्थान होटेलियर क्लब-ट्रैवल ट्रेड मीट” को लेकर हुई चर्चा हुई। समिति ने निर्णय लिया कि मई 2026 में यह आयोजन किया जाएगा, जिसमें 25 प्रमुख ट्रैवल एजेंट्स को आमंत्रित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पीक सीजन से पहले बी टू बी संबंधों को मजबूत करना और सदस्य होटलों का प्रभावी प्रमोशन करना है।
इस अवसर पर संस्थापक सदस्य कोर कमेटी में अध्यक्ष करण सिंह चंपावत, उपाध्यक्ष लाल सिंह झाला, सचिव रेहान अली और कोषाध्यक्ष नरपत सिंह शामिल रहे। बैठक में सदस्य के रूप में निशा राठौड़, हेमंत सिंह, गजेंद्र सिंह, रोहित जैन, करण सिंह सिसोदिया, किशन खरवड़, विक्रांत राठौड़, शिवराज सिंह, प्रवीण सिंह चौहान, दशरथ सिंह भाटी, संजय परसोया और गौरव शर्मा की उपस्थिति रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।
राजस्थान होटेलियर क्लब के इस कदम को उदयपुर के होटल उद्योग के लिए एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पर्यटन और व्यवसायिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like