GMCH STORIES

शिल्पग्राम में 3 मई को होगा नाटक ‘माधव’ का मंचन

( Read 803 Times)

29 Apr 26
Share |
Print This Page

शिल्पग्राम में 3 मई को होगा नाटक ‘माधव’ का मंचन

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत रविवार 3 मई को ‘माधव’ नाटक का मंचन किया जाएगा।
पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया की प्रति माह आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के अंतर्गत कारवां थिएटर ग्रुप मुंबई द्वारा माधव नाटक का मंचन रविवार 3 मई को सायं 7 बजे शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में किया जाएगा। इस नाटक के निर्देशक कुलविंदर बख्शीश सिंह एवं लेखक आशुतोष द्विवेदी है। इस कार्यक्रम में आमजन का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like