GMCH STORIES

सुरों की मंडली संस्था द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन  2 मई को  

( Read 541 Times)

29 Apr 26
Share |
Print This Page
सुरों की मंडली संस्था द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन  2 मई को  

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित संगीत प्रेमियों की संस्था सुरों की मंडली द्वारा 2 मई को मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि इस पावन आयोजन के पूर्व संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य बोहरा गणेश जी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर पंडित जी को निमंत्रण पत्र अर्पित किया तथा आयोजन की सफलता एवं निर्विघ्न संपन्नता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा पहली बार सुंदरकांड पाठ को पूर्णतः निःशुल्क प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसमें सभी सदस्यों एवं आमंत्रित श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।

संस्था के सचिव अरुण चौबीसा ने बताया कि यह आयोजन संस्था के सुपर सिंगर्स ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, जो अपने आप में एक अनूठा एवं विशेष प्रयास है। इस आयोजन में संस्था की वरिष्ठ विंग एवं महिला विंग का भी सक्रिय सहयोग रहेगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य प्रस्तुतकर्ता योगेश उपाध्याय रहेंगे, जो लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भजन एवं मधुर संगीत के माध्यम से संपूर्ण प्रस्तुति देंगे। उनके साथ निखिल माहेश्वरी, कैलाश केवल्या, विकास स्वर्णकार, सुशील वैष्णव सहित अन्य गायक भी अपनी सहभागिता निभाएंगे।

कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसादी वितरण की जिम्मेदारी स्वयं संस्थापक द्वारा ली गई है। साथ ही कई श्रद्धालुजन भी इस पुण्य कार्य में सहयोग कर रहे हैं, जिससे आयोजन और अधिक भव्य बन रहा है।

उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सांगीतिक आयोजनों की श्रृंखला जारी रहेगी, जिसमें खाटू श्याम दरबार एवं माता का दरबार जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। संस्था ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like