GMCH STORIES

ढोल गांव में पहली बार पहुंचा कोई सांसद, सांसद रावत ने किए सडकों के शिलान्यास

( Read 614 Times)

29 Apr 26
Share |
Print This Page

ढोल गांव में पहली बार पहुंचा कोई सांसद, सांसद रावत ने किए सडकों के शिलान्यास

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत बुधवार को गोगुंदा व सायरा तहसील के दौरे पर रहे जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। ग्राम पंचायत ढोल में उन्होंने सडक निर्माण का शिलान्याय किया। खास बात यह रही कि आजादी के बाद डॉ रावत पहले ऐसे सांसद हैं जो ढोल गांव पहुंचे। इस खुशी में ग्रामीणों ने डॉ रावत का जोरदार स्वागत किया।
सांसद डॉ रावत ने सुबह दादिया तहसील गोगुंदा में ग्राम रथ को हरी झंडी दिखाई, जहां विधायक प्रताप गमेती सहित कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इसी गांव में सांसद डॉ रावत भाजपा कार्यकर्ता दक्का बा गायरी के निधन पर उनके निवास पर गए और श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद ने सायरा तहसील में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत ढोल पूनावली रोड से परता जी की भागल ग्राम पंचायत ढोल तहसील गोगुंदा में सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। करीब डेढ किलोमीटर की इस सडक पर 85 लाख 77 हजार रुपए की लागत आएगी। ढोल पंचायत में ही एमडीआर 147 से छपरा तक करीब दो किलोमीटर की सडक का भी आज शिलान्यास हुआ। इस सडक पर एक 1 करोड 9 लाख 47 हजार रुपए की लागत आएगी। ढोल में ही एकडीआर 147 से साथी का हौदा की करीब 700 मीटर सडक का शिलान्यास भी सांसद रावत ने किया। इस सडक पर करीब 42 लाख 25 हजार रुपए की लागत आएगी। इन सडकों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहुलियत होगी। ग्रामीणों ने सडक निर्माण शुरु होने पर खुशी जताते हुए कहा कि पहली बार कोई सांसद आजादी के बाद ढोल गांव में पहुंचा है। इस मौके पर सांसद डॉ रावत ने कहा कि उनका प्रयास है कि वे हर उस गांव तक पहुंचे जहां विकास की जरुरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छोटी आबादी वाले गांवों को भी पक्की सडक से जोडने का मुद्दा उठाया जिस पर उदयपुर, सलूंबर व प्रतापगढ जिलों में कई काम स्वीकृत हुए हैं। इस मौके पर विधायक प्रताप गमेती ने कहा कि सरकार हर गांव को पक्की सडक से जोडने का प्रयास कर रही है, ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा के अवसर मिले।
इस अवसर पर प्रधान सायरा सवाराम, नांदेशमा मंडल महामंत्री जितेंद्र श्रीमाली, पूर्व सरपंच लोकेश पालीवाल, जवाहरलाल जैन, ढोल सरपंच मोहन लाल गमेती, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश श्रीमाली, लक्षमणसिंह, विजय सिंह डुलावत, कुकसिंह, कमलेश पालीवाल, भैरुलाल जोशी, सोहनसिंह चदाणा, बाबूसिंह व नरपत सिंह आदि भी उपस्थित थे। 
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like