GMCH STORIES

अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई - वाॅश एवं भट्टियां नष्ट

( Read 545 Times)

03 May 26
Share |
Print This Page

अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई - वाॅश एवं भट्टियां नष्ट

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विषेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गष्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेष में उदयपुर, जयपुर, हनुमानगढ़, भरतपुर, श्रीगंगानगर सहित विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नंष्ट कर अभियोग दर्ज किए।  
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देषन में विषेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की षराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उदयपुर के आबकारी थाना क्षेत्र गोगुन्दा में आबकारी निरोधक दल की दबिष कार्रवाई में 2 हजार लीटर वाॅष नष्ट करते हुए 2 अभियोग दर्ज किए गए। जयपुर के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के चाकसू के देवगांव, सांभरिया, अचलपुरा, सीतारामपुरा, नारान बाबा की ढाणी, बागड़िया, मूंडली एवं आबकारी थाना क्षेत्र शाहपुरा के गांव मिनो की बाढ में हथकड़ शराब के विरूद्ध बडी कार्रवाई में करीब 10 हजार लीटर वाॅष एवं शराब बनाने की भट्टियां नष्ट करते हुए 105 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई। कार्रवाई में 3 अभियोग दर्ज किए। इसी प्रकार हनुमानगढ़ के ईपीएफ थाना क्षेत्र नोहर, भादरा एवं संगरिया में 800 लीटर वाॅष नष्ट करते हुए 4 अभियोग दर्ज किए। भरतपुर जिले के हथकड़ संवेदनषील क्षेत्र सीकरी, कुरकैन, अलघानी, डमोडकी में ईपीएफ थाना बयाना के अन्तर्गत खार का नाला, पहाड़पुर क्षेत्र नट बस्ती में कार्रवाई करते हुए 500 लीटर वाॅष नष्ट कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर ग्रामीण क्षेत्र अवैध हथकड़ शराब पर कार्रवाई कर आबकारी एक्ट के तहत 2 अभियोग दर्ज किए।
इसी प्रकार प्रदेष के समस्त जिलों में भी विषेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गष्त की जा रही है। प्रदेष में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like