GMCH STORIES

ग्राम रथ अभियान से योजनाओं की जानकारी मिली

( Read 539 Times)

03 May 26
Share |
Print This Page
ग्राम रथ अभियान से योजनाओं की जानकारी मिली

उदयपुर। जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को भी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
जैसे ही डिजिटल रथ विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचा, ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। वैन की बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित फिल्मों और वीडियोज के माध्यम से किसानों, पशुपालकों, महिलाओं और युवाओं के लिए संचालित योजनाओं को सरल भाषा में समझाया गया। ग्रामीणों को यह भी बताया कि वे कैसे बिना किसी परेशानी के घर बैठे सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मगवास में शनिवार को ग्राम वनपुरा की श्रीमती राजूड़ी बाई को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ स्वीकृत हुआ। प्रशासन द्वारा उनके पुत्र नाथूलाल को मौके पर ही पीपीओ प्रदान किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत काड़ा में गणेशलाल को भी वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कर मौके पर पीपीओ सौंपा गया।
पेंशन का अधिकार हाथ में आते ही लाभार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like