GMCH STORIES

सरदार पटेल मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक 

( Read 511 Times)

03 May 26
Share |
Print This Page
सरदार पटेल मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक 

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल मंडल की मासिक बैठक वार्ड 42 स्थित बूथ संख्या 9 पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नियमित बैठकों, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता के माथे पर बर्फ, मुंह में शक्कर और पांव में चक्कर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित बैठक संगठन की जान है और जो कार्यकर्ता लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहेगा, उसे हटाया जाएगा। उन्होंने 12 मई को होने वाले बड़े कार्यक्रम की तैयारियां अभी से शुरू करने का आह्वान किया।
भाजपा प्रदेश सदस्य प्रमोद सामर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक शनिवार मंडल बैठक तय है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद आधे घंटे बैठक अवश्य करें। उन्होंने एक दिन, एक साथ बूथ बैठक अभियान चलाते हुए टीम बनाकर 2 से 3 माह में सभी बूथों पर बैठकें करने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया ने कहा कि संगठन संरचना का अक्षरशः पालन किया जाए और कोई भी कार्यकर्ता मार्ग से भटके नहीं। उन्होंने बताया कि मंडल की मासिक बैठक प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को नियमित रूप से आयोजित होगी। साथ ही संगठन जनगणना कार्य में सभी कार्यकर्ता सक्रिय सहयोग दें तथा ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 प्रतिशत फोटो अपलोड किए जाएं।
मंडल प्रभारी विस्तारक विकासजी ने कहा कि कार्यकर्ता केवल कमल निशान को प्राथमिकता दें और बैठकों व कार्यक्रमों में नियमित रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो कार्यकर्ता लगातार निष्क्रिय रहेंगे, उन्हें 10 दिन बाद संगठन में स्थान नहीं मिलेगा।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, भाजपा जिलामंत्री प्रकाश अग्रवाल, हजारी जैन, मंडल महामंत्री गजेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। संचालन विजय प्रजापत ने किया तथा धन्यवाद ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल ओड़ ने ज्ञापित किया। बैठक में 60 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like