उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में विशेष निरोधात्मक अभियान संबंधी समीक्षा बैठक विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बुधवार, 6 मई 2026 को ली जाएगी। विडियों काॅन्फ्रेंस में प्रदेश मंे अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए 1 से 15 मई 2026 तक जारी विशेष निरोधात्मक अभियान की समीक्षा कर निर्देष प्रदान किए जाएंगे। विडियों काॅन्फ्रेंस में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, प्रहराधिकारी संबंधित क्षेत्र के वीसी कक्ष के माध्यम से उपस्थ्ति रहेंगे। उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रषासन अनिल कुमार शर्मा ने दी।