उदयपुर। जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत पंचायत समिति कोटड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में आमजन ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति उत्साह व्यक्त किया।
ग्राम पंचायत लाम्बाहल्दू में ग्राम विकास रात्रि चैपाल के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने ग्रामीणों से संवाद और जनसुनवाई की।
मंत्री श्री खराड़ी ने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल रही है। अभियान के दौरान गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनी जा रही हैं तथा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
ग्रामीणों ने राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे गांव, गरीब, किसान, नारी शक्ति एवं युवाओं के समग्र उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम रथ अभियान के माध्यम से जनसुनवाई एवं संवाद कार्यक्रमों को आमजन के लिए लाभकारी बताया। इस दौरान समाजसेवी हिम्मत तावड़, मुकेश माली, निर्मल गरासिया, सुरेश, सरपंच केशव लाल गरासिया सहित अन्य उपस्थित रहे।