GMCH STORIES

ब्यूटी, क्रिएटिविटी और एंटरप्रेन्योरशिप का अनूठा संगम बना बीसीआई अल्फा का विशेष आयोजन

( Read 494 Times)

09 May 26
Share |
Print This Page
ब्यूटी, क्रिएटिविटी और एंटरप्रेन्योरशिप का अनूठा संगम बना बीसीआई अल्फा का विशेष आयोजन

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई अल्फा चैप्टर द्वारा शहर के प्रतिष्ठित ब्यूटी एवं मेकअप स्टूडियो ‘शाइन एंड ग्लो’ में एक प्रेरणादायक वर्कप्लेस विज़िट का आयोजन किया गया। शोभागपुरा सर्कल स्थित क्लासिक क्राउन अपार्टमेंट में आयोजित इस विशेष विज़िट में सदस्यों को मेकअप एवं ब्यूटी इंडस्ट्री की प्रोफेशनल दुनिया को करीब से जानने और समझने का अवसर मिला।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने ककि बीसीआई की वर्कप्लेस विज़िट्स का उद्देश्य सदस्यों को विभिन्न व्यवसायों, क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़ और सफल उद्यमियों के अनुभवों से जोड़ना है। ऐसे आयोजन नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग और बिजनेस कोलैबोरेशन के नए अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम की होस्ट एवं प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप एवं मेकओवर आर्टिस्ट माला मोटवानी ने अपने करियर, एजुकेशन और प्रोफेशनल जर्नी को बेहद प्रेरणादायक अंदाज में साझा किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले लगभग 10 वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं और कई सेलिब्रिटीज के साथ कार्य कर चुकी हैं। ब्राइडल मेकअप एवं प्रोफेशनल मेकओवर के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान बनी हुई है।

माला मोटवानी ने अपने स्टूडियो की कार्यशैली, आधुनिक तकनीकों और अपनी अनुभवी टीम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम वेडिंग्स एवं बड़े आयोजनों में उच्च स्तरीय मेकअप और ब्यूटी सर्विसेज प्रदान करती है। सदस्यों ने उनके कार्य के प्रति समर्पण, प्रोफेशनलिज़्म और क्रिएटिविटी की सराहना की।

बीसीआई अल्फा चैप्टर के प्रेसिडेंट देवेंद्र सिंह करीर ने बताया कि इस इंटरैक्टिव सेशन में सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए और बिजनेस ग्रोथ, ब्रांडिंग एवं नए अवसरों पर सार्थक चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने अपना-अपना बिजनेस परिचय भी दिया।

इस अवसर पर बीसीआई अल्फा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करीर, विप्लव जैन, मनीष जोशी, विपुल जोशी, जीवन सिंह सोलंकी, पीयूष कोठारी, दिलीप बालचंदानी, एकार्थ पुरोहित, रतन सिंह सोलंकी, मुकेश जोशी, भरत पुरुस्वानी, अरुण चौबीसा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like