GMCH STORIES

जयपुर में 31 मई को होगा ‘हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड 2026’, उदयपुर की डॉ. पुष्पा खमेसरा होंगी सम्मानित

( Read 713 Times)

10 May 26
Share |
Print This Page

जयपुर में 31 मई को होगा ‘हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड 2026’, उदयपुर की डॉ. पुष्पा खमेसरा होंगी सम्मानित

उदयपुर। हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आयोजित ‘हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड 2026’ का आयोजन 31 मई को जयपुर में किया जाएगा। इस समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इसी क्रम में उदयपुर के डाक टिकट संग्रहकर्ता डॉ. पुष्पा खमेसरा का चयन उनके उल्लेखनीय रिकॉर्ड्स और फिलेटली के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए किया गया है। डॉ. पुष्पा खमेसरा लंबे समय से डाक टिकट संग्रह के माध्यम से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का कार्य कर रही हैं। यह सम्मान उनके समर्पण और उपलब्धियों की पहचान है तथा शहर के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like