GMCH STORIES

ग्राम रथ अभियान में जनसुनवाई और रात्रि चौपाल आयोजित

( Read 738 Times)

10 May 26
Share |
Print This Page

ग्राम रथ अभियान में जनसुनवाई और रात्रि चौपाल आयोजित

उदयपुर।  ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत रविवार को कोटड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। ग्राम पंचायत बिकरनी में आयोजित जनसुनवाई एवं रात्रि चैपाल में कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अभियान के तहत ग्राम पंचायत जोगीवाड़, बुढ़ा, जुनापाड़र एवं सूलाव में एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।
अभियान के दौरान ग्रामीण विकास एवं आजीविका से संबंधित योजनाओं की जानकारी लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियों के माध्यम से भी दी गई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के प्रयास किए।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like