GMCH STORIES

वरिष्ठ सिंधी साहित्यकारों की गोष्ठी उदयपुर में आयोजित

( Read 697 Times)

10 May 26
Share |
Print This Page

वरिष्ठ सिंधी साहित्यकारों की गोष्ठी उदयपुर में आयोजित

उदयपुर |  उदयपुर के सेक्टर 14 में आज वरिष्ठ सिंधी साहित्यकारों की महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिंधी भाषा और बोली के प्रसार हेतु गहन एवं सार्थक प्रयासों पर विचार-विमर्श हुआ।

गोष्ठी में प्रमुख साहित्यकार श्री गुल भाटिया, गोपीचंद रामेजा, शमशेर सिंह नंदवानी, हरीश भाटिया, श्रीचन्द खथूरिया, सुश्री रमा खियानी, श्रीमती मीरा भाटिया एवं श्रीमती वर्षा खथूरिया उपस्थित रहे।

 सिंधी साहित्य की विभिन्न विधाओं पर चर्चा के साथ-साथ साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति भी दी।

श्री शमशेर सिंह नंदवानी ने सुझाव दिया कि सिंधी बोली एवं भाषा के विकास की दिशा में नियमित कार्य किया जाए।

सभी सदस्यों ने सहमति जताते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यह गोष्ठी उदयपुर में सिंधी साहित्य, भाषा और बोली के संवर्धन में मील का पत्थर साबित होगी। अशोका।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like