GMCH STORIES

सीबीएसई की कक्षा 12वीं की परीक्षा में डी पी एस उदयपुर के 179 विद्यार्थियों को विशिष्ट योग्यता

( Read 400 Times)

14 May 26
Share |
Print This Page

सीबीएसई की कक्षा 12वीं की परीक्षा में डी पी एस उदयपुर के 179 विद्यार्थियों को विशिष्ट योग्यता


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा।
शाला के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए एवं 21 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर पूरे उदयपुर में एक विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। कला संकाय में इरा राहपुत (98%) के साथ टाॅपर रही। दीयानंदिनी खुराना (97.8 %  ), सौम्या कोठारी (97.6 %  ), अवंतिका शक्तावत (96.4 %  ), तनुश्री शक्तावत (95.8 %  ), देशना मेहता (95.2 %  ), योगेंद्र सिंह (95.2 %  ), विज्ञान संकाय में वैभव कच्छारा (94.8 %  ), देव गहलोत (94.4 %  ), दक्षिता अग्रवाल (93.6 %  ), शिनी बाबेल (93.2 %  ), श्रेष्ठ शर्मा (93 %  ) , काव्य चिराग कोठारी (93 %  ) तथा वाणिज्य संकाय में कुमेल अली (96.4 %  ), शिवी जैन (95.4 %  ), पीयूष चैधरी (95.2 %  ), नकुल खंडेलवाल (94.8 %  ), हविश माहेश्वरी (94.8 %  ) ने श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
सत्र 2025-26 की बारहवीं  बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय के कुल 51 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कुल 179 विद्यार्थियों ने अलग-अलग  विषयों में 836 विशेष योग्यताऐं प्राप्त की।
प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि शिक्षकों की कार्य कुशलता, विद्वत्ता एवं श्रेष्ठ अध्यापन शैली के परिणामस्वरुप ही डीपीएस बोर्ड परीक्षा में प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करता रहा है।
प्राचार्य संजय नरवरिया ने विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह संस्था अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रति वर्ष सभी बच्चों के श्रेष्ठतर परिणाम देता रहा है।
इस अवसर पर प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया तथा उपप्राचार्य राजेश धाभाई ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा सभी शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी तथा छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like