GMCH STORIES

बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती वर्ष पर जनजाति सांस्कृतिक समागम 24 मई को दिल्ली में, देश भर से डेढ लाख लोग आएंगे

( Read 328 Times)

14 May 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। जनजाति सांस्कृतिक समागम 2026 24 मई को महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित किया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा भारत में स्वतंत्रता, सांस्कृतिक अस्मिता और सामुदायिक चेतना के प्रतीक रहे हैं।
राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ राजकिशोर हांसदा ने बताया कि यह समागम एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय आयोजन के रूप में परिकल्पित है। इस कार्यक्रम में देशभर की 500 से अधिक जनजातियों के डेढ़ लाख प्रतिभागियों की उपस्थिति संभावित है। यह सब प्रतिभागी अपने स्वयं के खर्च से दिल्ली आएंगे। अपने आप में यह एक अत्यंत व्यापक सांस्कृतिक आयोजन होगा। अपनी धर्म. संस्कृति, परम्परा के विषय को लेकर जनजाति समाज राजधानी दिल्ली में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार एकत्रित हो रहा है।
जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांत संयोजक अशोक कुमार गौड ने बताया कि भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा। अपनी पारंपरिक वेशभूषा में देश से विभिन्न हिस्सों से आए जनजति महिला-पुरुष इस शोभायात्रा में सम्मिलित होकर संस्कृति परम्परा का दर्शन दिल्लीवासियों को कराएंगे।
सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बताया कि यह शोभा यात्रा पांच विभिन्न स्थलों से प्रारंभ होगी, जो जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व करेंगी। ये यात्राएं लाल किले पर आकर एकत्रित होगी, जहां इसके पश्चात एक जनसभा का आयोजन किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लाल किले पर आयोजित इस भव्य जनसभा में प्रमुख अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। तू मैं एक रक्त, वनवासी ग्रामवासी नगरवासी, हम सब भारतवासी यह इस सांस्कृतिक समागम का मुख्य विचार सूत्र रहेगा।
इस समागम का प्रमुख उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को याद करना, जनजतियों की समृद्ध सांस्कृतिक एवं गौरवशाली परंपरा का स्मरण करना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संवाद के लिए एक राष्ट्रीय मंच तथा सामाजिक समरसता के भाव को सुदृढ़ करना है। यह केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि एक राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ आने का महत्वपूर्ण अवसर है। दिल्ली में होनेवाला यह सांस्कृतिक समागम तू में, एक रक्त इस राष्ट्रीय भाव को अधिक रद करेगा ऐसा हमें विश्वास है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like