उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए।
1520 अभियोग दर्ज, 670 हुए गिरफ्तार
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 1 से 14 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1520 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 14 लाख 74 हजार 497 रूपए लागत की 5512 लीटर, भारत निर्मित विदेषी मदिरा एक करोड़ 99 लाख 10 हजार 774 रूपए की 19815 लीटर, बीयर 3 लाख 84 हजार 235 रूपए की 1723 लीटर, स्प्रिट 20 लीटर एवं हथकड़ शराब 10462 लीटर जब्त की गई है। इसी क्रम में वाॅश 4 लाख 13 हजार 675 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान बडे वाहन 11, हल्के चार पहिया 3 एवं दुपहिया वाहन 55 सहित 69 वाहन जब्त करते हुए 670 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।
प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा प्रदेश में गश्त, नाकाबंदी, दबिश की कार्रवाई जारी है। इसके तहत जयपुर में मुखबिर की टेªन में शराब परिवहन की सूचना पर आबकारी थाना फुलेरा एवं आरपीएफ फुलेरा की संयुक्त कार्रवाई में 24 बोतल अन्य राज्य में निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब एक ट्रॉली बेग से बरामद की गई। उक्त शराब की अनुमानित कीमत 28 हजार रूपए है। प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जयपुर के ईपीएफ थाना शाहपुरा के ग्राम मिनो की बाढ़ में कार्रवाई कर 2 हजार लीटर वाॅश सहित 3 भट्टियां नष्ट की। मौके पर 72 लीटर हथकड़ शराब भी बरामद की गई। जोधपुर शहर, फलौदी एव लूनी में कार्रवाई के तहत 4 अभियोग दर्ज करते हुए 250 लीटर वाॅश नष्ट किया गया। श्रीगंगानगर में 3 अभियोग दज करते हुए 500 लीटर वाॅश नष्ट किया। कार्रवाई में 20 लीटर हथकड़ शराब और देषी शराब के 66 पव्वे भी बरामद किए। पाली में दबिश कार्रवाई के तहत 2 हजार लीटर वाॅश नष्ट कर 10 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई।
प्रदेष के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गष्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।