GMCH STORIES

ग्राम रथ यात्रा अभियान में किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी

( Read 479 Times)

15 May 26
Share |
Print This Page
ग्राम रथ यात्रा अभियान में किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी

उदयपुर। राजस्थान सरकार की ग्रामीण एवं कृषि योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु चलाए जा रहे ग्राम रथ यात्रा अभियान के तहत मावली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढूंढीया के ग्राम उदा खेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को कृषि, पशुपालन एवं अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर लाभान्वित किया। एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।
कार्यक्रम में किसान भगवान लाल जाट एवं रामचंद्र जाट ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि कृषि विभाग द्वारा आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने ट्रैक्टर चालित मल्टीक्रॉप थ्रेशर खरीदने के लिए आवेदन किया। दस्तावेजों की जांच एवं स्वीकृति के बाद कृषि विभाग द्वारा उन्हें लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया गया।
किसानों ने कहा कि इस सहायता से खेती के कार्य में काफी सुविधा हुई है तथा उन्होंने कृषि विभाग एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like