GMCH STORIES

डी.ए.वी. एच.जे.एल. सीनियर सेकेंडरी स्कूल जावर के कक्षा-10 के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

( Read 898 Times)

18 Apr 26
Share |
Print This Page

डी.ए.वी. एच.जे.एल. सीनियर सेकेंडरी स्कूल जावर के कक्षा-10 के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

डी.ए.वी. एच.जे.एल. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जावर के कक्षा-10 के छात्रों ने हाल ही में घोषित परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, हरबंस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष परीक्षा में कुल 27 छात्र सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 26 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी के साथ अत्यंत सराहनीय रहा है। इस वर्ष 26 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हांसिल की।

 

 

3 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। साकेत रमन ने 95.60 प्रतिशत,आदित्य राज मीणा ने 90.20 प्रतिशत, शौर्य प्रताप सिंह राव 90.20 प्रतिशत एवं पर्ल गेरा ने 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

 

 

 

 

विषयवार प्रदर्शन भी अत्यंत प्रभावशाली रहा। छात्रों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और आई.टी. में सर्वाधिक 98 अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त, अंग्रेजी में 97, हिंदी और संस्कृत में 95 तथा गणित में 83 अंक प्राप्त किये। इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी उत्तीर्ण छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह परिणाम हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like