कोटा। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की मांग पर 200 सहायक लोको पायलट को लोको पायलट गुड्स मे पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के मण्डल सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि वर्तमान मे पूरे पश्चिम मध्य रेलवे मे लोको रनिंग स्टाफ मे काफी रिक्तियाॅ चल रही है, जिसमे मुख्य रूप से लोको पायलट गुड्स मे काफी रिक्तियाॅ है। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री श्री अशोक शर्मा जी ने महाप्रबंधक महोदय से चर्चा की थी जिसमे लोको पायलट गुड्स मे पदोन्नति के लिए शर्तो मे छूट प्रदान करने की मांग की थी।

आज महाप्रबंधक कार्यालय जबलपुर से पत्र जारी किया गया है जिसमे मण्डल द्वारा लोको पायलट गुड्स के पदों को भरने के लिए भेजे गये प्रस्ताव मे रिक्तियों को बढ़ाते हुए पात्रता शर्तो मे छूट देने के आदेश दिये है। इस आदेश के तहत कोटा मण्डल द्वारा भेजे गये 159 लोको पायलट गुड्स के रिक्त पदों को बढ़ाते हुए 200 लोको पायलट गुड्स के पद स्वीकृत किये गये है एवं पदोन्नति की शर्ताे मे छूट दी गई है।

आदेश जारी होने पर पश्चिम मध्य रेलवे के पूरे लोको रनिंग विभाग ने वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ का आभार व्यक्त किया।