जयपुर: रिलायंस जियो ने राजस्थान के टेलीकॉम बाजार में अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी है। अत्याधुनिक 5जी नेटवर्क के विस्तार के साथ, जियो ने जून 2025 में 1.98 लाख नए मोबाइल उपभोक्ता जोड़े हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की नवीनतम
रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में जियो के कुल वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 2.68 करोड़ हो गई है, जिससे वह स्पष्ट रूप से नंबर-1 ऑपरेटर बना हुआ है। वहीं, भारती एयरटेल ने 24,925 नए उपभोक्ता जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल ने क्रमशः 1.06 लाख और 1,955 उपभोक्ताओं को खोया। जून में राजस्थान काकुल वायरलेस उपभोक्ता आधार 1.14 लाख की वृद्धि के साथ 6.48 करोड़ तक पहुंच गया है। वायरलाइन सेगमेंट में भी जियो का वर्चस्व बरकरार है। राज्य में जियो के 6.13 लाख वायरलाइन उपभोक्ता हैं, जो एयरटेल के 3.32 लाख और वोडाफोन के 10,065 ग्राहकों से कहीं अधिक हैं। राजस्थान में कुल वायरलाइन उपभोक्ताओं की संख्या अब 13.46 लाख के पार पहुंच चुकी है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि जियो राजस्थान में वायरलेस और वायरलाइन – दोनों ही श्रेणियों में सबसे अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता बना हुआ है।
Business News
राजस्थान में 2.68 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो सबसे आगे, जून में जोड़े 1.98 लाख नए उपभोक्ता
राज्य में वायरलेस और वायरलाइन दोनों सेग्मेंट्स में जियो बना नंबर-1 ऑपरेटर
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…