उदयपुर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) की प्रदेश शाखा के चेयरमैन प्रवीण सुथार ने बताया कि आज मुंबई से आए प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी धरम जी कुलरिया ने लोटस हाई टेक इंडस्ट्रीज कार्यालय का भ्रमण किया, जहाँ उनका गरिमापूर्ण स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर 29–30 अगस्त 2025 को उदयपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय नेशनल एमएसएमई कॉन्क्लेव 2025 के कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया।
कुलरिया ने राजस्थान के एमएसएमई उद्यमियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए अधिक से अधिक व्यापारियों से इसमें जुड़ने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मुंबई के उद्यमी पुखराज सुथार, विश्वकर्मा गौरव के संस्थापक गीतेश जांगिड़, तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष गोविंद जांगिड़ भी उपस्थित रहे।

प्रोग्राम के चेयरमैन प्रवीण सुथार ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी उपक्रमों के वेंडर डवलपमेंट प्रोग्राम के तहत एमएसएमई कंपनियों के वेंडर रजिस्ट्रेशन का प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

Source: