उदयपुर, राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 2025 आबकारी भवन उदयपुर में समारोहपूर्वक उमंग, उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने आबकारी भवन मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीयता, सेवाभाव एवं स्वास्थ्य का संदेश दिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते द्वारा ध्वजारोहण किया। इसके बाद आबकारी निरोधक दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं सलामी दी गई। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए आबकारी आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र के लिए प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों का स्मरण करते हुए सशक्त राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए सेवाभाव के साथ अपने माता-पिता की सेवा करते हुए कर्त्तव्यपथ पर अग्रसर रहना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वस्थ बने रहने के लिए स्वास्थ्य की उचित देखभाल की बात भी कही। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत, वित्तिय सलाहकार सुनीता विजय, आबकारी उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत, जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
--00--
Business News
स्वतंत्रता दिवस- 2025, आबकारी आयुक्त ने किया ध्वजारोहण
राष्ट्रीयता, सेवाभाव एवं स्वास्थ्य का दिया संदेश
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…