इंडकल टेक्नोलॉजीज के सीईओ, आनंद दुबे ने कहा कि भारतीय कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए आज एक ऐतिहासिक पल है। मैक्सिमस सीरीज़ 116.5-इंच सिर्फ़ अब तक भारत का सबसे बड़ा टीवी ही नहीं है, - बल्कि यह हमारे विज़न का एक प्रमाण है जिसने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए नए स्टैंडर्ड बना दिए हैं और उनके विजुअल और ऑडियो अनुभव में एक अलग लेवल का सुधार कर दिया है।हम सिर्फ़ एक नया प्रोडक्ट पेश नहीं कर रहे हैं बल्कि हम दुनिया के सबसे एडवांस सिनेमा अनुभव को कड़ी टक्कर देते हुए होम एंटरटेनमेंट के एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं।" मैक्सिमस सीरीज़ में नायाब क्यूएलईडी + मिनीएलईडी डिस्प्ले तकनीक को एंड्रॉयड 14 की ताकत से सजे गूगल टीवी 5.0 से मिला कर एक बेमिसाल विज़ुअल इकोसिस्टम पेश किया है।डिस्प्ले में 2000 निट्स की जबरदस्त पीक ब्राइटनेस है - जो भारत में ज्यादातर प्रीमियम टीवी से ज्यादा है। यह डॉल्बी विज़न एटमॉस के साथ एचडीआर प्रदर्शन देता है और सिनेमा जैसा ऑडियो-विज़ुअल अनुभव प्रदान करता है। टेलीविज़न की 4K 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट क्षमता इसे बेहतरीन गेमिंग डिस्प्ले तक पहुंचा देती है। यह फ्लूइड के साथ नेक्स्ट-जनरेशन कंसोल गेमिंग और पीसी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। प्रोफेशनल गेमर की जरूरतों के मुताबिक इसमें लेग-फ्री प्रदर्शन है।
Business News
वोबल डिस्प्लेज़ ने अब तक का सबसे बड़ा टेलीविज़न बना कर भारत में इतिहास रचा
उदयपुर ; इंडकल टेक्नोलॉजीज के इनहॉउस तकनीकी ब्रांड वोबल डिस्प्लेज़ ने आज भारत के सबसे बड़े उपभोक्ता टेलीविज़न में नया ही बेंचमार्क सेट करते हुए मैक्सिमस सीरीज़ 116.5-इंच गूगल टीवी 5.0 को पेश करने की घोषणा की। यह तकनीकी चमत्कार अन्य ब्रांड्स से कहीं आगे है और (वास्तव में) वोबल डिस्प्ले की डिस्प्ले तकनीकी के क्षेत्र में रिसर्च और इन्नोवेशन की ताकत का नजारा दिखा रहा है। अंतर्रराष्ट्रीय ब्रांड के कब्जे में रहने वाले इस सेगमेंट में इस तरह किसी भारतीय कंपनी का आना बहुत बड़ी घटना है। मैक्सिमस सीरीज़ 116.5-इंच टीवी ने इस बड़े साइज में भारत के पहले क्यूएलईडी + मिनीएलईडी डिस्प्ले तकनीकी के साथ भारतीय घरों में मनोरंजन के लिए एक नयी दुनिया ही बना दी है। इससे वोबल डिस्प्ले ने एंड्राइड के साथ लेटेस्ट गूगल टीवी 5.0 को एडवांस्ड क्वांटम डॉट कलर की खासियत के साथ 116.5 इंच की मिनीएलईडी बैकलाइट की सटीकता को एक साथ पेश कर दिया। इस स्तर की स्मार्ट विषेशताओं और बेहतरीन कंटेंट इंटीग्रेशन से लिविंग रूम एक शानदार मनोरंजन की जगह बन जाता है। 240W 6.2.2-चैनल की ताकत से सजे हुए दो डेडिकेटेड वूफ़र के साथ मैक्सिमस बेहतरीन विज़ुअल अनुभव को अलग ही ऊंचाई पर पहुंचा दिया, बिलकुल थिएटर की तरह का अहसास - शानदार डायनामिक्स, एकदम स्पष्ट डिटेलिंग, पूरी जगह को घेर लेने वाली थ्री-डायमेंशनल आवाज; यानी सिनेमा का पूरा अनुभव अब घर बैठे ही मिल रहा।
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…