उदयपुर : पेप्सिको इंडिया के बोल्ड एवं फियरलेस बेवरेज ब्रांड माउंटेन ड्यू ने मात्र 20 रुपये में अपना नया 400 एमएल पीईटी पैक लॉन्च करने का एलान किया है। अनूठी लॉन्चिंग के साथ माउंटेन ड्यू ने अपने प्राइस-पैक आर्किटेक्चर को इस तरह विस्तार दिया है, जिससे ‘डर के आगे जीत है’ की कंपनी की फिलॉसफी के मुताबिक बेहतर वैल्यू एवं एक्सेसिबिलिटी मिल सके। ब्रांड अपने प्रशंसकों को हर सिप के साथ साहस और रोमांच को गले लगाने के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस लॉन्चिंग के मौके पर माउंटेन ड्यू ने रोमांच से भर देने वाले टीवीसी कैंपेन का भी अनावरण किया है। इसमें सेलेब्रिटी ब्रांड एंबेसडर ऋतिक रोशन नजर आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर ने किया है। रोमांच से भर देने वाली इस विज्ञापन फिल्म में ऋतिक रोशन एक आउटडोर एडवेंचर करतेनजर आएंगे, जिसमें वह प्राकृतिक बाधाओं का सामना करेंगे। माउंटेन ड्यू, पेप्सिको इंडियाकी कैटेगरी हेड आकांक्षा दलाल ने कहा, ‘माउंटेन ड्यू में हमारी फिलॉसफी है लोगों को हमेशा चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करना। 20 रुपये में 400 एमएल पीईटी पैक की लॉन्चिंग ड्यू एक्सपीरियंस को ज्यादा सुगम बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, साथ ही यह हमारी बोल्ड आइडेंटिटी के अनुरूप भी है। ग्राहकों की ओर से मिली इनसाइट्स के अनुरूप किए गए इस इनोवेशन से कोई समझौता किए बिना ग्राहकों को बेहतर वैल्यू मिलेगी। ऋतिक रोशन के साथ हमारा नया कैंपेन साहस और जीत की भावना को सटीक तरीके से दर्शाता है, जो कि माउंटेन ड्यू की पहचान हैं।’
Business News
20 रुपये में माउंटेन ड्यू के नए 400 एमएल पीईटी पैक को पेश करते हुए ऋतिक रोशन ने दिखाई साहस की अनूठी झलक
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…