इंदौर : हिंदुजा समूह की प्रमुख भारतीय कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता, अशोक लेलैंड, मध्य प्रदेश और मध्य भारत के बड़े हिस्से में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। कंपनी इस क्षेत्र की शानदार आर्थिक वृद्धि, बुनियादी ढांचे के विकास में तेज़ी और वाणिज्यिक वाहनों की बढ़ती मांग का लाभ उठाना चाहती है, ताकि उसकी बाज़ार उपस्थिति बढ़े और इस क्षेत्र की विशिष्ट परिवहन
ज़रूरतों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके। साथ ही, कंपनी सर्वश्रेष्ठ हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अशोक लेलैंड ने फिलहाल मध्य भारत में 21 डीलरों के साथ साझेदारी की है। कंपनी 90 से ज़्यादा सर्विस
वर्कशॉप का परिचालन करती है और मध्य भारत में 600 से ज़्यादा एएलटीटी (अशोक लेलैंड प्रशिक्षित तकनीशियन) के साथ सक्रिय परिचालन कर रही है। कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि हर 50 किलोमीटर पर एक सर्विस टचपॉइंट उपलब्ध हो और इस तरह इस क्षेत्र में बेजोड़ सुविधा तथा ग्राहक सहायता प्रदान की जा रही है। हम अगले एक साल में यह सुविधा बढ़ाकर हर 25 किलोमीटर पर सर्विस टचपॉइंट की व्यवस्था करने की दिशा में सक्रिय प्रयास कर रहे हैं। अशोक लेलैंड के एलसीवी बिज़नेस के प्रमुख, श्री विप्लव शाह ने कहा, "मध्य प्रदेश के साथ-साथ मध्य भारत क्षेत्र हमेशा से हमारे लिए प्रमुख बाज़ार रहा है। हमारी एलसीवी रेंज पांच प्रमुख मूल्य – अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज, पेलोड, लोडिंग दायरा, आराम और विश्वसनीयता - प्रदान करती है। अशोक लेलैंड का
अपटाइम गारंटी प्रोग्राम 'भरोसा' और उद्योग में पहली बार 5 साल, 2 लाख किमी की वारंटी हमारे ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और दर्शाती है। हम मध्य भारत क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे लिए एक प्रमुख बाज़ार है। हम इस क्षेत्र की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले एलसीवी उत्पाद और विस्तारित नेटवर्क प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।" अशोक लेलैंड नवोन्मेष और उन्नत प्रौद्योगिकी के ज़रिये विकास को गति दे रहा है, जिससे वाणिज्यिक
वाहन उद्योग में उसका नेतृत्व मज़बूत हो रहा है। कंपनी बढ़ती बाज़ार हिस्सेदारी और हल्के वाणिज्यिक वाहनों के मज़बूत पोर्टफोलियो के साथ, मध्य भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए रणनीतिक रूप से तैयार है। विभिन्न उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले अनुकूलित परिवहन समाधान प्रदान कर और राज्य की आर्थिक प्रगति में सहयोग देकर, अशोक लेलैंड ग्राहक केंद्रित गतिशीलता (मोबिलिटी) में नए मानक स्थापित कर रही है।अशोक लेलैंड अपने विकास और विस्तार के साथ-साथ मध्य भारत में ग्राहकों की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए उल्लेखनीय उत्पाद तथा सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित है और इस तरह एलसीवी बाज़ार की अग्रणी कंपनी के रूप में अपनी स्थिति मज़बूत कर रही है।
Business News
अशोक लेलैंड कर रही है मध्य भारत में विस्तार की तैयारी
इस क्षेत्र में फिलहाल 90 टचपॉइंट हैं और इनके अलावा 50 नए टचपॉइंट स्थापित करने की योजना
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…