उदयपुर। उदयपुर डबोक स्थित लोटस हाईटेक इंडस्ट्रीज में आज अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामपाल शर्मा का स्नेहिल आगमन हुआ। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों और फैक्ट्री परिवार ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।
श्री शर्मा ने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझे और संगठन के माध्यम से समाजहित में कार्य करे। उन्होंने युवाओं को मेहनत, लगन और ईमानदारी को जीवन का मंत्र अपनाने की प्रेरणा दी।
फैक्ट्री के फाउंडर एवं फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री के राजस्थान ब्रांचेज चेयरमैन प्रवीण सुथार ने कहा कि “उद्योग और समाज का संबंध केवल आर्थिक नहीं, बल्कि भावनात्मक और सांस्कृतिक भी है।”
कार्यक्रम में महासभा उदयपुर के पूर्व अध्यक्ष हंसराज शर्मा, श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष चमन शेखर, पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन लाल सुथार, उद्योगपति इंद्रकुमार, धीरज सुथार, नरेंद्र सुथार सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।
कंपनी के संरक्षक भगवती लाल सुथार, जीएम भानुप्रिया जैन और प्लांट हेड विप्लव पोंगरा ने प्री इंजीनियर्ड बिल्डिंग मैन्युफैक्चरिंग एवं टंकी प्रोजेक्ट कार्य के कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया ओर नवाचारों की जानकारी दे कर अतिथियों को प्लांट की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
सभी अतिथियों का शॉल, उपरणा और श्री विश्वकर्मा भगवान की तस्वीर भेंट कर पारंपरिक रूप से सम्मान किया गया।
अंत में समाज ने शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने का संकल्प लिया।
Source: