जयपुर : इस साल के इंडिया कॉकटेल वीक (8 और 9 नवंबर, गुरुग्राम) में मैकडॉवेल्स एंड कंपनी की एक्स सीरीज ने सिर्फ कॉकटेल परोसने तक ही बात नहीं रखी बल्कि लोगों के अनुभव करने का तरीका ही बदल दिया। ब्रांड ने पहली बार एक्स-फ्लेवर स्टूडियो पेश किया, जो एक बेहद रोचक और आधुनिक टेस्टिंग ज़ोन था। यहां मिक्सोलॉजी सिर्फ गिलास तक सीमित नहीं रही, बल्कि स्वाद और प्रस्तुति के नए, अनोखे रूपों में सामने आई। डाली एंड गाला, बैंगलोर के अर्नाल्ड हाउ के साथ मिलकर बनाए गए इस स्टूडियो को एक सेंसरी प्लेग्राउंड यानी इंद्रियों को रोमांचित करने वाली जगह के रूप में डिज़ाइन किया गया था, जहां एक्स सीरीज ने दिखाया कि वह स्वाद, मिक्सोलॉजी और सोशल अनुभवों को एक नए स्तर पर ले जा रही है। स्टूडियो के अंदर, मेहमान केवल ड्रिंक नहीं चख रहे थे, वे उसके साथ खुद प्रयोग कर रहे थे। हर सर्व इस तरह तैयार किया गया था कि लोग अपने मूड के अनुसार उसे मिलाकर, बदलकर और रीमिक्स कर सकें। यह अनुभव एक ऐसी कॉकटेल संस्कृति का उत्सव था, जो व्यक्तिगत चयन, सहभागिता और आत्म- अभिव्यक्ति पर आधारित है—न कि केवल ग्लास में परोसे गए मिश्रण पर। इस नए दृष्टिकोण के बारे में बताते हुए, डियाजियो इंडिया के चीफ इनोवेशन ऑफिसर, विक्रम दामोदरम, ने कहा, “मैकडॉवेल्स एंड कंपनी की एक्स सीरीज़ के साथ, हम केवल स्पिरिट्स नहीं बना रहे हैं, हम यह समझ रहे हैं कि आज भारत कॉकटेल को कैसे महसूस करना चाहता है। आज बात सिर्फ़ ग्लास में क्या है, इसकी नहीं है—बल्कि उस फॉर्मेट, फ्लेवर और भावना की है जो उसके साथ जुड़ी है। एक्स-फ्लेवर स्टूडियो उसी समझ पर आधारित है: लोग पर्सनलाइजेशन, प्रयोग और ऐसे अनुभव चाहते हैं जो एक मानक सर्व से कहीं आगे हों। चाहे आप घूंट लें, फ्रीज़ करें या चबाकर स्वाद खोजें—हम एक ऐसी संस्कृति का जश्न मना रहे हैं, जहाँ जिज्ञासा ही आगे का रास्ता तय करती है। इस पीढ़ी के लिए, ड्रिंकिंग केवल सामाजिक मेलजोल
नहीं, बल्कि एक प्रयोगात्मक अनुभव है।” अपने साहसिक पोर्टफोलियो और सीमाओं को तोड़ने वाले फॉर्मेट्स के साथ, मैकडॉवेल्स एंड कंपनी की एक्स सीरीज़ भारत में सामाजिक रूप से कॉकटेल अनुभव को नए आयाम में ले जा रही है, जो हमें “ग्लास में क्या है” से “आप इसके साथ क्या कर सकते हैं” की ओर ले जाती है। इंडिया कॉकटेल वीक 2025 में एक्स-फ्लेवर स्टूडियो ने इसी फिलॉसफी को जीवंत किया गया, जहाँ कॉकटेल अब केवल स्वाद का विषय नहीं रही, बल्कि एक ऐसा अनुभव बन गई है जिसे महसूस किया जाता है, साझा किया जाता है और अपने अंदाज़ में रीमिक्स किया जा सकता है। मैकडॉवेल्स एंड कंपनी की एक्स सीरीज़, जिसमें वर्तमान में वोदका, जिन और रम शामिल हैं, भारत के सभी प्रमुख बाज़ारों में उपलब्ध है।
Business News
मैकडॉवेल्स एंड कंपनी की एक्स सीरीज़ ने इंडिया कॉकटेल वीक 2025 में लॉन्च किया ‘एक्स-फ्लेवर स्टूडियो
स्टूडियो फ्लेवर अनुभवों की नई दुनिया के जरिए उपभोक्ताओं को ‘दिलचस्प और अप्रत्याशित’ खोज की यात्रा पर ले गया
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…