उदयपुर, उदयपुर चैम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा गुरुवार, दिनांक 27 नवम्बर, 2025 को दोपहर 4 बजे यूसीसीआई भवन के पायरोटेक टेम्पसन्स सभागार में लाईफ स्टाईल मैनेजमेन्ट पर एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस ज्ञानवर्धक सेमिनार में अरावली ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के एमडी एवं इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष और लाइफस्टाइल मैनेजमेंट एक्सपर्ट डॉ. आनंद गुप्ता विषय विशेषज्ञ रहेंगे।
परिचर्चात्मक सेमिनार में डाॅ. आनन्द गुप्ता प्रतिभागियों को अपने जीवन के सफर को आसान बनाने के लिए “इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हम कैसे खुश, सेहतमंद और तनाव-मुक्त रहें?“ विषय पर जानकारी प्रदान करेंगे।
अध्यक्ष श्री मनीष गलुण्डिया ने बताया कि डाॅ. श्री आनन्द गुप्ता उद्यमियों, व्यवसायियों तथा उनके कर्मचारियों को उत्तम शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ स्वयं को स्वस्थ एवं खुशहाल बनाने की अभिप्रेरणा प्रदान करेंगे।
मानद महासचिव श्री आशीष छाबडा ने बताया कि सेमिनार में यूसीसीआई सदस्यों तथा उनके संगठन के कर्मचारियों को जीवन शैली प्रबंधन के माध्यम से खुशहाल, तनावरहित एवं स्वस्थ जीवन जीने के उपायों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
अध्यक्ष श्री मनीष गलुण्डिया ने सभी औद्योगिक इकाईयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, प्रोफेशनल्स एवं कार्मिकों से अधिक खुशहाल, तनाव-मुक्त और स्वस्थ जीवन जीने के लिये व्यावहारिक तरीके सीखने हेतु इस निःशुल्क सेमिनार में भाग लेकर लाभान्वित होने की अपील की है।
Source: