उदयपुर,आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते की अध्यक्षता में आबकारी एवं मद्यसंयम नीति वर्ष 2025-29 के तहत राजस्व लक्ष्य, बन्दोबस्त, मदिरा उठाव, नीतिगत बिन्दुओं सहित महत्वपूर्ण विभागीय प्रकरणों के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक आबकारी भवन उदयपुर के सभागार में आयोजित हुई।
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आबकारी मद्यसंयम नीति वर्ष 2025-29 अनुपालना के तहत वांछित विभागीय लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को आबकारी नीति के अनुरूप सजगता से कार्य करते हुए राजस्व, बन्दोबस्त, अवैध मदिरा की रोकथाम सहित अन्य विभागीय दायित्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारियों से आगामी कुछ माह में जारी होने वाली नवीन आबकारी नीति पर सुझाव आमंत्रित किए गए जिससे आगामी वर्ष में राज्य सरकार द्वारा आवंटित वित्तिय लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके साथ ही आबकारी बन्दोबस्त की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में आबकारी एवं मद्यसंयम नीति वर्ष 2025-29 के तहत वर्ष 2025-26 के बन्दोबस्त की प्रगति, वित्तिय वर्ष 2025-26 में राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, नवम्बर 2025 तक गारंटी, उठाव एवं निर्धारित आबकारी लक्ष्यों की प्राप्ति, वर्ष 2026-27 के लिए कम्पोजिट मदिरा दुकानों के समूह व भांग समूहों के बन्दोबस्त की चर्चा सहित नीतिगत बिन्दुओं एवं महत्वपूर्ण विभागीय प्रकरणों के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
बैठक में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत, वित्तिय सलाहकार सुनीता विजय, समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, समस्त जिला आबकारी अधिकारी उपस्थित रहे।
Business News
आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक: वांछित लक्ष्य पूर्ण करें- आबकारी आयुक्त
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…