उदयपुर : भारत के दूसरे सबसे पुराने म्यूचुअल फंड-केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड-के इन्वेस्टमेंट मैनेजर, केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने राजस्थान में ‘निवेश बस यात्रा’ की शुरुआत की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य पूरे राज्य में म्यूचुअल फंड निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सरल, व्यवहारिक और भरोसेमंद वित्तीय जानकारी प्रदान करना है।
इस पहल का उद्देश्य म्यूचुअल फंड में निवेश को आसान बनाना और पूरे राज्य में वित्तीय शिक्षा को मजबूत करना है। यह बस जयपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, उदयपुर और जोधपुर जैसे प्रमुख शहरों का दौरा करेगी और शहर के अलग-अलग स्थानों पर लोगों से सीधे जुड़कर निवेश से जुड़ी बुनियादी बातें समझाएगी।
केनरा रोबेको एएमसी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजनीश नरूला ने कहा कि आज के वित्तीय माहौल में ज्ञान और समझ दोनों ही अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। एक जागरूक निवेशक न सिर्फ अपने लिए सही निर्णय लेता है, बल्कि पूरे वित्तीय तंत्र को मजबूत बनाता है। हमारा उद्देश्य है कि निवेश संबंधी जानकारी सरल, उपयोगी और सभी के लिए सुलभ बने
उन्होंने कहा कि निवेश बस यात्रा’ का लक्ष्य वित्तीय शिक्षा को सीधे समुदायों तक पहुँचाना है। यह पहल इससे पहले केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और असम में सफल रही है। अब राजस्थान के छह प्रमुख शहरों में हम निवेश की समझ को और सरल बनाएंगे, गलत धारणाओं को दूर करेंगे और लोगों को दीर्घकालिक वित्तीय योजना के प्रति प्रेरित करेंगे।
Business News
केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने राजस्थान में शुरू की ‘निवेश बस यात्रा’
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…