उदयपुर। उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश सिंघवी ने 2026-27 के बजट को प्रगतिशील और आकर्षक बताते हुए कहा कि यह बजट भारत की विकास यात्रा को नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि बजट के तीन विजन - रफ्तार, क्षमता और सबका साथ - देश को आगे बढ़ाने के लिए ठोस आधार प्रदान करते हैं।

ऽ बजट के तीन विजन - रफ्तार, क्षमता और सबका साथ।
ऽ एनिमल फीड इण्डस्ट्री को बढ़ती क्रेडिट सुिवधा, वित्तीय समर्थन और नए बाजारों से लाभ।
ऽ पशुपालन व डेयरी क्षेत्र में सुधार से किसानों को पोषण, पशुओं की सेहत और उत्पादन क्षमता में वृद्धि ।
ऽ ₹12.2 लाख करोड़ का पूंजीगत व्यय बुनियादी ढांचे व रोजगार को मजबूती देगा।
ऽ आईएसएम 2.0 से मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्राॅनिक्स में निवेश।
ऽ एसएमई ग्रोथ फंड छोटे व्यवसायों को ऊर्जा देगा।
ऽ बायोफार्मा शक्ति पहल से स्वास्थ्य व निर्यात को बल।
ऽ 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर और ₹20,000 करोड़ ग्रीन फंड पर्यावरणीय संतुलन हेतु।
ऽ कैंसर व डायबिटीज की दवाएं सस्ती होकर आमजन को राहत।

निष्कर्ष:

श्री सिंघवी ने कहा कि यह बजट युवा शक्ति को समर्पित है और इससे रोजगार, निवेश तथा समावेशी विकास को नई गति मिलेगी।

Source: