उदयपुर । उदयपुर चैम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्री द्वारा बुधवार, दिनांक 4 फरवरी, 2026 को दोपहर 4.00 बजे चैम्बर भवन के पायरोटेक टेम्पसन्स सभागार में ‘‘केन्द्रीय बजट 2026-27’’ पर एक वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति के सदस्य डाॅ. गौरव वल्लभ मुख्य वक्ता होंगे।
अध्यक्ष श्री मनीष गलुण्डिया ने बताया कि कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ डाॅ. गौरव वल्लभ द्वारा केन्द्रीय बजट के सम्बन्ध में विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा।
यूसीसीआई की वित्त एवं कराधान उप समिति के चेयरमैन सीए श्री प्रतीक हिंगड ने बताया कि यह कार्यक्रम औद्योगिक, व्यवसायिक एवं आर्थिक कार्यक्षेत्र से जुडे वरिष्ठ प्रबन्धकों, मुख्य अधिषाशी अधिकारियों, आयात-निर्यात फर्मों, उद्यमियों, कर सलाहकारों, चार्टर्ड एकाउनटेन्ट फर्मों, व्यापारिक फर्मों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।
Source: