उदयपुर : भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने राजस्थान ग्रामीण बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य टाटा मोटर्स के छोटे कमर्शियल वाहनों और पिक-अप्स — जिनमें टाटा ऐस प्रो भी शामिल है — के लिए आसान और सुलभ फाइनेंसिंग उपलब्ध कराना है। इस समझौते के तहत ग्राहकों को आकर्षक व प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें, सरल और ग्राहक-अनुकूल दस्तावेज़ प्रक्रिया, तेज़ लोन मंज़ूरी और तुरंत लोन वितरण की सुविधा मिलेगी। राजस्थान ग्रामीण बैंक की 1,597 शाखाओं के व्यापक नेटवर्क के ज़रिए उद्यमी, ट्रांसपोर्टर और पहली बार वाहन खरीदने वाले ग्राहक किफायती ईएमआई पर वाहन खरीद सकेंगे, जिससे उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने और बढ़ाने में मदद मिलेगी।
टाटा मोटर्स के छोटे कमर्शियल वाहन लंबे समय से राजस्थान की व्यापार, खनन, कृषि, पर्यटन और सेवा अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। ये वाहन शहरी और ग्रामीण दोनों बाज़ारों में कृषि उपज, डेयरी उत्पाद, रोज़मर्रा की ज़रूरतों और अन्य सामान की आवाजाही को आसान बनाते हैं। कंपनी का SCVPU पोर्टफोलियो राज्य की विविध ज़रूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है और अलग-अलग ईंधन विकल्पों व कॉन्फ़िगरेशन के साथ उपलब्ध है।
इस साझेदारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पिनाकी हलदर, वाइस प्रेसिडेंट और बिज़नेस हेड – SCVPU, टाटा मोटर्स ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय से टाटा मोटर्स के छोटे कमर्शियल वाहन देशभर में उद्यमिता को बढ़ावा दे रहे हैं और लोगों की आजीविका का सहारा बन रहे हैं। राजस्थान ग्रामीण बैंक के साथ यह साझेदारी हमारे भरोसेमंद वाहनों को आसान और किफायती फाइनेंसिंग के ज़रिए ज़्यादा लोगों तक पहुँचाने की दिशा में एक अहम कदम है। कम ईएमआई और तेज़ लोन प्रक्रिया के साथ यह सहयोग राज्य के और अधिक ग्राहकों को आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय शुरू करने और बढ़ाने में सक्षम बनाएगा।
इस एमओयू पर हस्ताक्षर राजस्थान ग्रामीण बैंक के चेयरमैन मुकेश भारतिया और टाटा मोटर्स के सीनियर जनरल मैनेजर एवं ज़ोनल हेड (नॉर्थ) दीपक गौतम की मौजूदगी में किया गया।
टाटा मोटर्स का छोटे कमर्शियल वाहनों एवं पिक अप्स (SCVPU) पोर्टफोलियो 750 किलोग्राम से 2 टन तक की पेलोड क्षमता वाले वाहनों में उपलब्ध है, जिसमें डीज़ल, पेट्रोल, सीएनजी, बाय-फ्यूल और इलेक्ट्रिक विकल्प शामिल हैं। इस पोर्टफोलियो में टाटा ऐस शामिल है, जो भारत का सबसे सफल कमर्शियल वाहन है और अब तक 25 लाख से अधिक उद्यमियों को सशक्त बना चुका है। इंट्रा पिक-अप बेहतर ड्राइविंग अनुभव और अधिक पेलोड क्षमता के साथ इस सेगमेंट को नया आयाम देता है, जबकि मजबूत योद्धा को कठिन से कठिन रास्तों के लिए तैयार किया गया है, जिससे दूरदराज़ इलाकों में भी सामान की निर्बाध ढुलाई संभव हो पाती है। इस रेंज को और मज़बूती देता है ऐस प्रो — भारत का सबसे किफायती 4-व्हील मिनी-ट्रक, जिसे अलग-अलग परिचालन ज़रूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, और ऐस गोल्ड+ डीज़ल मिनी-ट्रक, जिसमें परिचालन लागत को कम करने वाली उन्नत तकनीक दी गई है। व्यापक सेल्स और सर्विस नेटवर्क तथा स्टार गुरु नेटवर्क के साथ, टाटा मोटर्स की SCVPU रेंज मजबूती, भरोसेमंद प्रदर्शन और बेहतर वैल्यू सुनिश्चित करती है।
Business News
टाटा मोटर्स ने राजस्थान ग्रामीण बैंक के साथ किया एमओयू
टाटा ऐस प्रो सहित छोटे कमर्शियल वाहनों और पिक अप्स के लिए फाइनेंसिंग होगी और भी आसान
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…