उदयपुर : पेप्सिको इंडिया के हाई वोल्टेज एनर्जी ड्रिंक स्टिंग एनर्जी ने अपने एक्सप्लोसिव इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ 2025 में महिला टीम की जीत समेत क्रिकेट में भारत की छठी चैंपियनशिप जीत का जश्न मनाते हुए क्रिकेट के उत्साह को और बढ़ाया है। शानदार विजुअल के माध्यम से खेलों में समावेश का जश्न मनाया गया है। इसमें ब्रांड के सिग्चेनर स्टिंगगगग सोनिक एनर्जी के साथ महिला एवं पुरुष टीम की जीत के शानदार सिक्स की विरासत दिखाई गई है। युवराज सिंह और रवि शास्त्री के साथ स्टिंग एनर्जी के ‘लॉन्गर द सिक्स, लाउडर द स्टिंग सोनिक’ कैंपेन से पूरी तरह मिलती-जुलती पोस्ट में क्रिकेट के खास पलों को याद किया गया है। इसमें भारत की ऐतिहासिक जीतों: 1983, 2007, 2011, 2024, महिला दिवस पर मिली जीत और 2025 में महिला क्रिकेट टीम की जीत को दर्शाया गया है और साथ ही दिखाया गया है कि कैसे स्टिंग की खास आवाज की ही तरह इस सिक्स में भी कुछ खास है। इस कैंपेन के मूल में क्रिकेट लीजेंड युवराज सिंह और रविशास्त्री के साथ बनी एक हाई एनर्जी फिल्म है। यह कहानी शुरू होती है धूप में खिले क्रिकेट के मैदान से, जहां दोनों खिलाड़ियों के बीच की बातचीत अचानक शानदार छक्कों की बरसात में बदल जाती है। युवराज अलग-अलग शॉट्स लगाते हैं, जिनसे स्टिंग की खास आवाज का एहसास होता है। छोटी बाउंड्री के लिए ‘स्टिंगग’ और सबसे लंबे हिट के लिए ‘स्टिंगगगगग’ की आवाज। शास्त्री की खास कमेंटरी से इस खेल में चार चांद लग जाते हैं। उनकी आवाज बिलकुल हर छक्के की आवाज के साथ लय मिलाती हुई लगती है। यह सिर्फ एक विजुअलट्रीट नहीं है, बल्कि आवाज को महसूस करने का खास एहसास भी है। इसमें हर छक्के के साथ उसके रोमांच का अनुभव होता है, जो उस शॉट को देखने का अनुभव और भी खास बना देता है। यह पेप्सिको की यूथ कल्चर स्ट्रेटजी से भी मिलता है, जहां स्टिंग एनर्जी ने खुद को एक बेवरेज से एक कल्चरल फोर्स में बदल दिया है। अपनी पहली एफ1 पार्टनरशिप और जबर्दस्त मार्केटिंग के साथ ब्रांड ने अब क्रिकेट के सबसे रोमांचक शॉट्स को अपना हिस्सा बना लिया है। इस कैंपेन को टेलीविजन, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सोशल मीडिया और आउट-ऑफ-होमएक्टिवेशंस के माध्यम से रोल आउट किया गया है। इसमें प्रशंसकों को अपनी जिंदगी केखास ‘स्टिंगगगगग’ मूमेंट्स को साझा करने का मौका मिलेगा। इसे लेकर मिली शुरुआती प्रतिक्रियादिखाती है कि युवा इसके साथ जुड़ाव अनुभव कर रहे हैं, जिसमें पिछली उपलब्धियों की यादें भी हैं और अगले सीजन का उत्साह भी।
Business News
भारत की छठी चैंपियनशिप जीत और महिला दिवस के मौके परस्टिंग ने दिया खास इंस्टाग्राम ट्रिब्यूट
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…