उदयपुर : बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने राजस्थान के लक्ज़री उपभोक्ताओं के लिए मिनी ब्राण्ड के लॉन्च के साथ राज्य में अपनी स्थिति को और मजबूत बना लिया है। कंपनी ने ब्लू सिटी जोधपुर में अपना नया शोरूम खोला है। इसके साथ बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया अब जयपुर, उदयपुर और जोधपुर सहित राजस्थान के मुख्य शहरों में मौजूद है। सांघी क्लासिक 2009 से राजस्थान में बीएमडब्ल्यू के एक्सक्लुज़िव डीलर पार्टनर हैं और अब बीएमडब्ल्यू को रिप्रेज़ेन्ट करने के लिए भी उन्हें ही नियुक्त किया गया है। इस लॉन्च के साथ मिनी ने उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण लक्ज़री ऑटोमोबाइल मार्केट्स में से एक में प्रवेश किया है तथा अपने डायनामिक पोर्टफोलियो के साथ उपभोक्ताओं को बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है। 

हरदीप सिंह ब्रार, प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ,  बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कहा कि  बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया सफलता के पथ पर अग्रसर है, हम अपने बेहद महत्वाकांक्षी ब्राण्ड्स को देश भर के लक्ज़री उपभोक्ताओं के लिए सुलभ बनाना चाहते हैं। राजस्थान हमेशा से वाइब्रेन्ट मार्केट रहा है, जहां डिज़ाइन, विशिष्टता और शाही अनुभवों को खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में यह हमारे लिए महत्वपूर्ण मार्केट है और हमें यहां विस्तार की घोषणा करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। सबसे पहले, राज्य में मिनी का प्रवेश शहरी प्रशंसकों को रचनात्मक एवं अनूठा अनुभव प्रदान करेगा, हमें भी एक नए सेगमेन्ट तक पहुंच देगा। दूसरा, जोधपुर में नए शोरूम के साथ अब बीएमडब्ल्यू और मिनी दोनों मौजूद हैं, जो राज्य के उपभोक्ताओं को आधुनिक, सहज एवं अधिक व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।
पुनीत सांघी, डीलर प्रिंसिपल, सांघी क्लासिक ने कहा कि बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के साथ हमारी लम्बी साझेदारी को और आगे बढ़ाते हुए हमें गर्व का अनुभव हो रहा है।मिनी  रचनात्मकता, विशिष्टता और ड्राइविंग की अनूठी भावना की अभिव्यक्ति करता है, जो राजस्थान के बदलते लक्ज़री उपभोक्ताओं के साथ गहराई से जुड़ती है। हमारी जयपुर युनिट को रिटेल डॉट नेक्स्ट में बदला गया है और हमने जोधपुर में भी आधुनिक रिटेलडॉटनेक्स्ट युनिट के द्वार भी खोल दिए हैं। प्रीमियम मोबिलिटी की बढ़ती मांग के बीच, सांघी क्लासिक राज्य में अपनी मौजूदगी को बढ़ा रहा है और क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सेल्स एवं सर्विस का लक्ज़री अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मिनी एक ऐसा ब्राण्ड है जिसे हेरिटेज एवं इनोवेशन के संयोजन के लिए जाना जाता है, और अपनी जड़ों के साथ जुड़े रहते हुए अपने आप को नए रूप में ढालता रहा है। तकरीबन आधी सदी पहले सर एलेक इसिगोनिस ने पहली मिनी का स्कैच बनाया, तब से यह कार स्टाइल, एक अनूठी पहचान और जोश से भरपूर ड्राइविंग के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। सिर्फ एक कार से बढ़कर, मिनी ऐसी जीवनशैली का प्रतीक है, जो व्यक्तित्व, रचनात्मकता और अनूठे तरीके से खुद की अभिव्यक्ति का जश्न मनाती है। ओरिजिनेलिटी के लिए प्रतिबद्धता सुनिश्चित करती है कि मिनी  कभी पुराना न पड़ने वाला आइकन बनी रहे। मिनी  इंडिया ने देश भर में नौ ऑथोराइज़्ड डीलरशिप्स स्थापित कर डीलर पार्टनर्स- बर्ड ऑटोमोटिव (दिल्ली एनसीआर), कृष्णा ऑटोमोबाइल्स (चंडीगढ़), इन्फिनिटी कार्स (मुंबई), केयूएन एक्सक्लुज़िव (चेन्नई, हैदराबाद और बैंगलुरु), बवेरिया मोटर्स (पुणे), ईवीएम ऑटोक्राफ्ट (कोच्ची), गैलप्स ऑटोहॉस (अहमदाबाद), ओएसएल प्रेस्टीज (कोलकाता), सांघी क्लासिक (जयपुर और जोधपुर) के साथ अपनी स्थिति को मजबूत बनाया है तथा  मिनी कूपर एस, मिनी कन्वर्टिबल, मिनी कंट्रीमैन ई, मिनी जॉन कूपर वर्क्स कंट्रीमैन ALL4 जैसे आइकोनिक प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। रिटेल डॉट नेक्स्ट लक्ज़री ऑटोमोटिव सेगमेन्ट में ऑटोमोटिव रीटेल अनुभव को नया आयाम देता है। यह सेल्स एवं सर्विस की सभी ज़रूरतों के लिए सहज अनुभव प्रदान करता है। यह डिजिटल इनोवेशन एवं पर्सनलाइज़्ड सर्विस का अनूठा संयोजन है। इसका लेआउट मिनिमलिस्ट डिज़ाइन के साथ पूरे शोरूम में सहज प्रवाह प्रदान करता है। पूरी युनिट में हाई-टेक डिजिटल इंटरफेस को इंटीग्रेट किया गया है, जिससे ग्राहक कार के फीचर्स को देख सकते हैं, अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ करा सकते हैं और अपनी ज़रूरत के अनुसार सुझाव पा सकते हैं।रिटेलडॉटनेक्स्ट ‘सेंट्रल कस्टमर वॉकवे’ के साथ आगंतुकों और कारों को प्राथमिकता देता है।  ‘वन फ्लोर’ और ‘वन सीलिंग’ की अवधरणा के तहत, बीएमडब्ल्यू, मिनी और बीएमडब्ल्यू मोटोराड, सेल्स और सर्विस, नई गाड़ियाँ और बीएमडब्ल्यू प्रीमियम सिलेक्शन - यानी प्री-ओन्ड कारें - सभी एक ही तरह के फ़्लोर पर मौजूद होती हैं, और अलग-अलग बिज़नेस एरिया को अलग नहीं किया जाता। सेल्स और सर्विस के लिए एक ही निर्धारित एंट्री पॉइंट होने से डीलरशिप में घूमना और सेल्स या सर्विस से जुड़े सवालों के जवाब पाना आसान हो जाता है।जयपुर का अत्याधुनिक शोरूम सांघी गार्डन, टोंक रोड़ पर स्थित है। यह 3200 वर्गफीट में फैला है, जहां 4 बीएमडब्ल्यू और 1 मिनी कारों को डिस्प्ले किया गया है। वर्कशॉप में कार की व्यापक सर्विस के लिए सभी आधुनिक उपकरण और 8 मैकेनिकल बेज़ हैं। 

 

 

Source: