नई दिल्ली, ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल के अनुसार भारतीय टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो की बढ़त और मजबूत हुई है। फर्म की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी मोबाइल सेवाओं के साथ-साथ होम ब्रॉडबैंड और 5G फिक्स्ड वायरलेस इंटरनेट में भी आगे बनी हुई है।
जेएम फाइनेंशियल के मुताबिक जनवरी 2026 की सब्सक्राइबर रिपोर्ट के रुझानों से पता चलता है कि जियो ने महीने के दौरान सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक जोड़े। कंपनी से करीब 16 लाख नेट वायरलेस यूजर जुड़े। वहीं भारती एयरटे ने लगभग 12 लाख ग्राहक जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया के करीब 7 लाख ग्राहक घटे। ये आंकड़े भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के डेटा पर आधारित हैं।
जेएम फाइनेंशियल के अनुसार जियो 41 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी वायरलेस कंपनी बनी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि एयरटेल दूसरे नंबर पर बनी हुई है, लेकिन वोडाफोन आइडिया लगातार पिछड़ रही है।
होम ब्रॉडबैंड कारोबार में भी जियो की बढ़त जारी रही। जनवरी में कंपनी ने करीब 7.8 लाख नए होम ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े और कुल बाजार में लगभग 42 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष स्थान बनाए रखा। विश्लेषकों के मुताबिक इसके पीछे जियोएयरफाइबर की लगातार मजबूत होती मांग है।
रिपोर्ट में कहा गया कि 5G फिक्स्ड वायरलेस इंटरनेट बाजार यानी एयरफाइबर मार्केट में जियो की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से ज्यादा है, जिससे कंपनी को शुरुआती बढ़त मिली है। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में यही सेगमेंट टेलीकॉम सेक्टर की ग्रोथ को आगे बढ़ा सकता है।
जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि फाइबर और वायरलेस ब्रॉडबैंड दोनों पर एक साथ विस्तार करने की जियो की रणनीति प्रतिस्पर्धियों की तुलना में तेजी से बढ़ रही है और इससे कंपनी की बाजार स्थिति मजबूत रह सकती है।
विश्लेषकों के अनुसार मजबूत ग्राहक वृद्धि और ब्रॉडबैंड विस्तार से रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल कारोबार को तेजी से आगे बढ़ा सकती है। 5G और होम इंटरनेट सेवाओं की बढ़ती हिस्सेदारी भविष्य में प्रति ग्राहक कमाई (ARPU) और नकदी प्रवाह को बेहतर बना सकती है, जिसे निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
Business News
जियो की बढ़त बरकरार, मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों में नंबर वन: जेएम फाइनेंशियल
5G होम इंटरनेट से जियो को मिल रही रफ्तार विश्लेषकों ने जियो की रणनीति को बताया मजबूत
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…